Hamas financier killed: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 1,249 लोग मारे गए हैं और 3,022 से अधिक घायल हुए हैं. इनमें कई नागरिक, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
Trending Photos
)
Hamas financier killed: गाजा में जारी हिंसा के बीच इजरायली सेना (IDF) ने बड़ा दावा किया है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने गाजा शहर में सईद अहमद अबेद खुदारी को मार गिराया है. खुदारी पर हमास के लिए पैसे का इंतजाम करने वाले मुख्य व्यक्ति होने का इल्जाम था, यानी वह मनी एक्सचेंजर था.
IDF ने अपने बयान में कहा कि खुदारी कई सालों से हमास को आर्थिक मदद पहुंचाता था. वह "अल वेफाक" नामक कंपनी से जुड़ा था, जिसे इजरायली सरकार पहले ही "आतंकवादी संगठन" घोषित कर चुकी है, क्योंकि यह कंपनी आतंकवादियों को पैसे मुहैया कराने में शामिल थी.
IDF का कहना है कि खुदारी की भूमिका और भी बढ़ गई थी, खासकर 7 अक्टूबर 2023 के बाद, जब हमास और इजरायल के बीच लड़ाई तेज हो गई थी. उसने कई बार हमास की सैन्य शाखा को पैसे ट्रांसफर किए थे. सेना ने यह भी कहा कि खुदारी के भाई हामिद खुदारी की भी 2019 में हत्या कर दी गई थी. वह भी हमास के लिए पैसे जुटाता था. उसकी मौत के बाद सईद खुदारी ने यह जिम्मेदारी निभानी शुरू कर दी.
तीन हमास के लड़ाकों की मौत
खुदारी के अलावा इजरायली सेना ने उसी दिन दो और हमास के लड़ाकों को मार गिराया है. मोहम्मद हसन मोहम्मद अवद - यह व्यक्ति फिलिस्तीनी मुजाहिदीन आंदोलन से जुड़ा था और इस पर इजरायली नागरिकों का अपहरण कर उनकी हत्या करने का इल्जाम था. मोहम्मद सालेह मोहम्मद अल-बरदाविल, यह हमास की सैन्य शाखा में प्रचार और मनोवैज्ञानिक अभियानों के लिए जिम्मेदार था.
इजरायली फौज ने क्या कहा?
आईडीएफ का कहना है कि ये अभियान गाजा में चल रहे सटीक हमलों का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य हमास की शक्ति को नष्ट करना है. इजरायल और हमास के बीच दो महीने का संघर्ष विराम 18 मार्च को समाप्त हो गया. इसके बाद से इजरायली सेना ने फिर से गाजा पर हवाई और जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं. सेना के प्रवक्ता ने कहा कि अब अभियान "नए चरण" में पहुंच गया है, जहां और हमले किए जाएंगे.
आम लोग भी हो रहे हैं शिकार
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली हमलों में अब तक कम से कम 1,249 लोग मारे गए हैं और 3,022 से अधिक घायल हुए हैं. इनमें कई नागरिक, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. गाजा में स्थिति बहुत खराब है। खाने-पीने की चीजों, दवाओं और पानी की कमी है। लोग डर के साये में जी रहे हैं.