Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2772763
Zee SalaamIsrael Hamas Warस्पेन में नेतन्याहू के देश के खिलाफ होगी महापंचायत, जानें क्या है मुद्दा

स्पेन में नेतन्याहू के देश के खिलाफ होगी महापंचायत, जानें क्या है मुद्दा

Spain on Gaza Crisis: गाजा में रोजाना सैकड़ों लोगों की जान जा रही है और इजरायल फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है. इस नरसंहार को रोकने के लिए स्पेन में महापंचायत होने जा रही है. इस महापंचायत में कई मुस्लिम देशों के साथ पश्चिमी देश भी शामिल होंगे.

स्पेन में नेतन्याहू के देश के खिलाफ होगी महापंचायत, जानें क्या है मुद्दा

Spain on Gaza Crisis: इजरायल गाजा में नरसंहार कर रहा है. दुनिया भर के नेता गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे हैं लेकिन इजरायल ने गाजा पर कब्ज़ा करने की पूरी योजना बना ली है और सभी देशों की अपील को नज़रअंदाज़ करते हुए इजराइल गाजा पट्टी के अस्पतालों, रिफ्यूजी कैंपों और स्कूलों पर भारी बमबारी कर रहा है. इस बमबारी में हर रोज सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इनमें ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं. इस बीच स्पेन में गाजा में शांति और दो-राष्ट्र समाधान के मुद्दे पर एक बैठक होने जा रही है. यानी गाजा संकट को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए द्वि-राष्ट्र समाधान (Two State Solution) पर बात होगी.

यह बैठक आज यानी 25 मई को स्पेन में होगी. इस बैठक में कई अरब और यूरोपीय देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे. स्पेन में होने वाली बैठक में अरब देशों का सबसे ताकतवर देश सऊदी अरब, मिस्र और तुर्की भी शामिल होने जा रहा है. इसके अलावा कई देश शामिल होंगे. 

इजरायल के खिलाफ क्यों है स्पेन
स्पेन ने इस बैठक को गाजा में "मानवीय तबाही" को समाप्त करने के लिए बातचीत को प्रोत्साहित करने का प्रयास बताया है. सम्मेलन का उद्देश्य इस क्षेत्र में सीजफायर लाने में मदद करना है, जिसमें मानवीय सहायता को गाजा तक पहुंचाना और इजरायली बंधकों की वापसी शामिल है. स्पेन लंबे समय से इजरायल का कट्टर आलोचक रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

नेतन्याहू को इस बात का है खौफ
इस बैठक से इजरायली पीएम ने रातों की नींद उड़ गई है. नेतन्याहू घबरा गए हैं और उन्हें डर है कि मुस्लिम देशों और दुनिया भर के देशों का सब्र का बांध अब टूट रहा है. उन्हें इस बात का भी डर है कि पश्चिमी देशों के ताकतवर देशों ने इजरायल का साथ छोड़ दिया है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नेतन्याहू से खफा हो गए हैं. मिडिल ईस्ट में अब हालात अलग हैं. ईरान इजरायल पर हमलावर है. अगर ईरान को सऊदी अरब, मिस्र, तुर्की का समर्थन मिलता है तो संभव है कि ईरान इजरायल पर हमला कर दे और ईरान हमला करेगा तो इजरायल का भारी नुकसान हो सकता है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news