Gaza Ceasefire Agreement: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि युद्धविराम “बना रहना चाहिए”, उन्होंने पक्षों से समझौते को टूटने से बचाने के लिए “कोई कसर नहीं छोड़ने” को कहा.
Trending Photos
)
Gaza Ceasefire Agreement: इजरायल और हमास के बीच सीजफायर समझौते का पहला फेज समाप्त हो चुका है और दूसरे फेज को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. दूसरे फेज को लेकर मिस्र में कोई बातचीत नहीं हुई है और इजरायली वार्ताकार मिस्र की राजधानी काहिरा से इजरायल वापस लौट आए हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल हमास पर दबाव बना रहा कि हमास गाजा में पहले फेज वाले सीजफायर को लागू करें, लेकिन हमास इजरायल के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
हमास ने क्या कहा?
हमास के प्रवक्ता हेज़म कासिम ने अल-अरबी टीवी को बताया कि गाजा में युद्ध विराम के दूसरे चरण के लिए कोई बातचीत नहीं चल रही है. वहीं, इजरायल के अधिकारी गुरुवार को काहिरा में कतर और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्यस्थों के साथ "गहन चर्चा" के लिए शामिल हुए. हालांकि, उन वार्ताओं का कोई नतीजा नहीं निकला.
नेतन्याहू ने लिया बड़ा फैसला
सीजफायर के दूसरे फेज पर बातचीत का उद्देश्य गाजा में लड़ाई को व्यापक रूप से समाप्त करना है, जिसमें सभी बचे हुए बंदियों की वापसी और क्षेत्र से इजरायली सैनिकों की पूरी तरह वापसी शामिल है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इजराइल का वार्ता प्रतिनिधिमंडल काहिरा से वापस आ गया है और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी सुरक्षा टीम से मिलने वाले हैं.
अमेरिका ने मदद की घोषणा की
वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि युद्धविराम “बना रहना चाहिए”, उन्होंने पक्षों से समझौते को टूटने से बचाने के लिए “कोई कसर नहीं छोड़ने” को कहा. इस बीच अमेरिका ने इजराइल को 3 बिलियन डॉलर से अधिक के गोला-बारूद, बुलडोजर और संबंधित सैन्य उपकरणों की बिक्री को मंजूरी देने की घोषणा की.
60 हजार लोगों की मौत
गौरतलब है कि हमास ने 7 अक्तूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था. इस हमले में 1200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला बोल दिया. इस हमले में अब तक 60 हजार लोगों की मौत हो गई है. जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं.