Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2781271
Zee SalaamIsrael Hamas Warगाजा में इंसानियत तोड़ रही है दम, मुस्लिम देश मासूमों की मौत का देख रहे हैं तमाशा; UN की बड़ी चेतावनी

गाजा में इंसानियत तोड़ रही है दम, मुस्लिम देश मासूमों की मौत का देख रहे हैं तमाशा; UN की बड़ी चेतावनी

Hunger Gaza: इज़रायल लगातार गाजा में नरसंहार कर रहा है. पहले लोग बम और इज़रायली गोलियों का शिकार होते थे. अब इज़रायल ने गाजा के लोगों को भूखा मारने का फ़ैसला किया है. इस बीच यूएन ने बड़ी चेतावनी दी है.

गाजा में इंसानियत तोड़ रही है दम, मुस्लिम देश मासूमों की मौत का देख रहे हैं तमाशा; UN की बड़ी चेतावनी

Hunger Gaza: गाजा में आज फिलिस्तीनी नहीं बल्की इंसानियत कराह रही है. बच्चे पानी और रोटियों के लिए तरस रहे हैं और माएं सड़ी-गली ब्रेड से अपने मासूम बच्चों का पेट भरने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं. फिलिस्तीनी भूख और मौत के साए में सिमट चुके हैं. इंसानियत का पाठ पढ़ाने वाले अमेरिका के सहयोग से इजरायल मानवता का कत्ल कर रहा है और अरब देश मजे से इन मासूमों की मौत का तमाशा देख रहे हैं. इस बीच संयुक्त राष्ट्र चेतावनी जारी है और कहा कि गाजा फिलहाल धरती पर सबसे भूखा जगह बन चुका है. यहां की पूरे आबादी अकाल के खतरे में है. लोगों उसके घर से बेघर किया जा रहा है, भूखा मरने के लिए छोड़ दिया गया है. भूख से जो बच जाएंगे वो गोली का शिकार हो जाएंगे.

संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से भूख से मरने के इस जानबूझकर किए गए अभियान को रोकने और घिरे हुए गाजा तक भोजन पहुंचाने की अपील की है. मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OCHA) के प्रवक्ता जेन्स लार्के ने कहा कि गाजा में सहायता पहुंचाना "हाल के इतिहास में सबसे अधिक बाधित मानवीय मिशन" बन गया है. हकीकत यह है कि करम अबू सलेम क्रॉसिंग पर रोके गए 900 ट्रकों में से सिर्फ 600 ही गाजा पहुंचे हैं और उनमें भी बहुत कम मात्रा में आटा, तेल और दवाइयां हैं. 

जमीनी हालात का और भी भयावह है मंजर 
अल जजीरा के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई दिनों से उत्तरी गाजा में सहायता की एक बूँद भी नहीं पहुँची है. खान यूनिस और राफा में भी लोग रोज़मर्रा की ज़रूरतों के सामान जुटाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. अल जजीरा से बात करते हुए एक फ़िलिस्तीनी नागरिक ने कहा, "मेरे पास आटा नहीं है, तेल नहीं है, चीनी नहीं है, खाना नहीं है. मैं फफूंद लगी रोटी इकट्ठा करके अपने बच्चों को खिलाता हूँ. भूख ने हमारे पास जीने का कोई ज़रिया नहीं छोड़ा है."

Add Zee News as a Preferred Source

गाजा में बदतर हालात
ग़ौरतलब है कि इज़रायल लगातार गाजा में नरसंहार कर रहा है. पहले लोग बम और इज़रायली गोलियों का शिकार होते थे. अब इज़रायल ने गाजा के लोगों को भूखा मारने का फ़ैसला किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन कई लोग भूख से मर रहे हैं. इनमें से ज़्यादातर बच्चे हैं. यूएन ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले समय में 10 हज़ार से ज़्यादा बच्चे भूख से मर सकते हैं. गाजा में आधे से ज़्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हो चुके हैं. गाजा हिंसा में अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं, इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. जबकि 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. वहीं, 20 लाख लोग घर से बेघर हो गए हैं.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news