Hamas, Mohammed Sinwar: इजराइल का कहना है कि खान यूनुस में हुए हमलों में शायद हमास लीडर मोहम्मद सिनवार मारा गया है. यह वही शख्स है जिसे इजराइली सेना शैडो कहकर बुलाती है. पढ़ें पूरी खबर
Trending Photos
)
Hamas, Mohammed Sinwar: बुधवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ऐसा लगता है कि इजरायल ने हमास नेता मोहम्मद सिनवार को मार दिया है. इससे पहले इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर इसराइल कैट्ज़ ने संसद (केनेसट) की रक्षा मामलों की कमेटी को बताया कि मोहम्मद सिनवार इजरायली एयरस्ट्राइक में खान यूनिस में मारा गया हो सकता है. हालांकि इजरायली सेना (IDF) ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कैट्ज़ ने कहा कि “सभी संकेत” यही बता रहे हैं कि वह मारा गया है.**
मोहम्मद सिनवार, हमास के दिवंगत नेता याह्या सिनवार का भाई था. याह्या की मौत के बाद मोहम्मद ने हमास के मिलिट्री और राजनीतिक ऑपरेशन की संभाल ली थी. उसकी पैदाइश गाजा के खान यूनिस रिफ्यूजी कैंप की है. यहीं उसका भाई याह्या सिनवार भी पैदा हुआ था. जिसे गाजा के कसाई के तौर पर भी जाना जाता था. मोहम्मद सिनवार को इजरायली अफसर उसे 'शैडो' कहते थे, क्योंकि वह बहुत गुप्त तरीके से काम करता था.
मोहम्मद सिनवार ने 1991 में हमास की सैन्य शाखा जॉइन की थी. 2006 में वह इजरायली सैनिक गिलाद शालित के अपहरण में शामिल था, जिसकी वजह से 2011 में कैदियों की अदला-बदली हुई थी. वह कई साल इजरायली जेलों में रहा, जहां उसने हमास के बड़े नेताओं से नजदीकी बढ़ाई.
अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हुए घातक हमलों का मास्टरमाइंड भी मोहम्मद सिनवार को माना जाता है. इजरायल की खुफिया एजेंसियां उसे सबसे ज्यादा वांटेड आतंकियों में गिनती थीं. उसके ऊपर इनाम भी रखा गया था.
उसकी लीडरशिप में हमास में कई बड़े बदलाव देखने को मिले थे. उसके वक्त में हमास ने हमले तेज़ कर दिए थे और नई भर्तियां भी की गईं थीं. इसके साथ ही हमास ने गाजा पर और पकड़ बनाने की कोशिश की थी. इससे पहले भी उसकी मौत की अफवाह उड़ चुकी है. हालांकि पहले किया हुआ दावा झूठा निकला था.
इस बार भी अभी तक इजरायल ने मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इशारे मिल रहे हैं कि इस बार वह सच में मारा जा सकता है. अगर ऐसा है, तो ये इजरायल के लिए एक बड़ी सैन्य कामयाबी मानी जाएगी, क्योंकि सिनवार हमास का सबसे बड़ा और खतरनाक नेता माना जाता था.