)
Hamas Detainees: इजराइल ने मंगलवार को पुष्टि की कि सीजफायर समझौते के पहले फेज के तहत रिहा किए जाने वाले आखिरी छह जीवित बंधकों को शनिवार को रिहा कर दिया जाएगा, वहीं हमास ने ऐलान किया था कि वह रिहाई के प्रोसेस में तेजी लाएगा.
इन छह लोगों में एवेरा मेंगिस्टू और हिशाम अल-सईद शामिल हैं, जिन्हें 2014 और 2015 में पट्टी में एंट्री करने के बाद से हमास ने बंधक बना रखा है. बाकि चार वे हैं जिन्हें 7 अक्टूबर को अगवा किया गया था. टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके साथ 8 मरे हुए बंधकों की बॉडी को इजराइल रिलीज करने वाला है.
चैनल 12 न्यूज़ के अनुसार, शेम-टोव की माँ शेली ने कहा, "मैंने टीवी पर ओमर का नाम देखा और मुझे यकीन नहीं हुआ. अब मैं कह सकती हूं कि हम सांस ले सकते हैं, और मैं बस अपने ओमर को गले लगाने का इंतज़ार कर रही हूं."
होस्टेज फैमिलीज फोरम के मुताबिक, शनिवार को रिहा होने तक मेंगिस्टू 3,821 दिन कैद में बिता चुका होगा. उसके परिवार और इजरायली अधिकारियों के अनुसार, मेंगिस्टू सितंबर 2014 में ज़िकिम के समुद्र तट से उत्तरी गाजा में घुसा था. मेंगिस्टू अश्कलोन के मजदूर वर्ग के इथियोपियाई-इज़रायली समुदाय से आते हैं. उनके परिवार के अनुसार, वे मानसिक बीमारी से पीड़ित थे.
अल-सईद, नेगेव रेगिस्तान के हुरा गांव का 28 साल के बेडौइन इजरायली, अप्रैल 2015 में एरेज़ क्रॉसिंग के पास स्ट्रिप में एंट्री की थी. उनके पिता के मुताबिक, यह पहली बार नहीं था कि वे गाजा जा रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें हमास ने रोक लिया और अपनी हिरासत में ले लिया.
ताल शोहम, उत्तरी शहर माले त्ज़विया के एक इजरायली-ऑस्ट्रियाई नागरिक हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को हमास के आतंकवादियों ने उस समय बंधक बना लिया था, जब वे सिमचैट टोरा की छुट्टी मनाने के लिए किबुत्ज़ बेरी में अपनी पत्नी के परिवार से मिलने गए थे.
उनके परिवार को भी बनाया गया था बंधक
उनकी पत्नी आदि शोहम, उनकी बेटी याहेल (3 वर्ष) और बेटा नवे (8 वर्ष) के साथ-साथ उनकी सास शोशन हारान, उनकी पत्नी की चाची शेरोन अविगदोरी और उनकी बेटी नोआम (12 वर्ष) को भी बंधक बना लिया गया था, लेकिन उन्हें 25 नवंबर, 2023 को रिहा कर दिया गया था.
एलिया कोहेन अपनी मंगेतर ज़िव अबाउद के साथ नोवा रेगिस्तान में रेव पार्टी में थे, जब हमास के बंदूकधारियों ने हमला किया, उनकी मां सिगी कोहेन ने बताया। दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन लड़ाकों ने उनका पीछा किया और दोनों को गोली मार दी. उन्होंने इस दौरा बचने की कोशिश की लेकिन उन्हें ट्रक में खीच लिया गया और गाजा ले जाया गया.
5. ओमर वेंकर्ट, 23
ओमर वेंकर्ट को भी 7 अक्टूबर को नोवा फेस्टिवल में हमास आतंकवादियों ने बंदी बना लिया था. वह उस सुबह अपने माता-पिता के संपर्क में था, और उन्हें बता रहा था कि वह "बहुत डर गया है." उसके साथ उनका आखिरी संवाद सुबह 7:50 बजे हुआ था. बाद में उन्हें हमास का एक वीडियो भेजा गया जिसमें उमर को एक सफेद पिकअप ट्रक के फ्लैटबेड पर अंडरवियर में बांधा गया था, जिससे पुष्टि हुई कि उसे गाजा में बंधक बना लिया गया है.
ओमर शेम-टोव ने आखिरी बार 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अपने माता-पिता से बात की थी, जब वह अपने आस-पास हो रही घटनाओं को लेकर काफी घबराया हुआ लग रहा था. अपनी दोस्त की कार लेने के बाद उसने अपने परिवार को अपनी लाइव लोकेशन भेजी थी. हालांकि उसे नोटिस कर लिया गया और इसके बाद उसे बंधक बना लिया गया.