)
नई दिल्ली: नारियल का तेल (Coconut Oil) अकसर लोग सिर पर लगाने की सलाह देते हैं. कोई कहता है कि यह डैंड्रफ कम करता है तो कोई कहता है कि इस से सर की खुजली सही हो जाती है. कहीं हद तक यह बात सही भी है. लेकिन नारियल के तेल (Coconut Oil) इसके अलावा भी कई चीज़ों के लिए मुफीद होता है. आइये जानते हैं इसके फायदे
1-तेज़ी से एनर्जी देता है
कई न्यूट्रिशनिस्ट नारियल के तेल को खाने में इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. दरअसल इस तेल में पाए जाने वाला एमसीटी बॉडी को तेज़ी से एनर्जी देने का काम करता है. नारियल के तेल में पाए जाना वाला यह कंपाउंड सीधा लीवर में जाता है और जिस्म को कार्बोहाइड्रेट की तरह एनर्जी देने का काम करता है.
2-जरासीन को मारता है
नारियल के तेल में ल्यूरिक एसिड पाया जाता है जो बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने का काम करता है. एक रिसर्च में देखा गया है कि नारियल के तेल में पाया जाने वाला ल्यूरिक एसिड बैक्टीरिया को मारता नहीं है बल्कि उसकी तादाद नहीं बढ़ने देता. जिसकी वजह से इन्फेक्शन खुदबाखुद सही हो जाता है.
3-स्किन हेल्थ
नारियल का तेल स्किन से जुड़ी कई दिक्कतों के लिए मीफ़ीद है. नारियल के तेल ड्राई स्किन को मोस्चूराइज़ करता है और साथ ही बाहरी आबो हवा के स्किन की रखवाली करता है. यह तेल स्किन को बैक्टीरिया, फंगस और पॉल्यूशन से बचाने में भी मददगार है.
नोट: कई लोगों की स्कन पर नारियल का तेल सूट नहीं करता है, उन्हें पिंप्लस जैसी दिक्कत होने लगती है. इस तरह के लोग इस तेल का इस्तेमाल ना करें
4-माउथ पुलिंग
नारियल का तेल मुह के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है. नारियल के तेल से ओयल पुलिंग करने से मुह की बदबू में आराम मिलता है साथ ही यह मुंह में पनपे बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम करता है.
5-बालों के लिए फायदेमंद
नारियल का तेल बालों के लिए ज़बरदस्त फायदेमंद है. एक रिसर्च में देखा गया है कि नारियल का तेल बालों को फ्लेक्सिबल बनाता है और उन्हें टूटने से बचाता है.