)
जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश करे रहे नौजवानों के लिए अच्छी खबर है. राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी भर्तियों से इंटव्यू को खत्म करने का फैसला किया है. अब राजस्थान में प्रशासनिक सेवा यानी RAS समेत 4 सेवाओं को छोड़कर अब सभी भर्तियों में इंटरव्यू को खत्म कर दिया जाएगा. इसका ऐलान खुद राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने किया है.
सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, ''44 सेवा नियमों में संशोधन करते हुए इंटरव्यू खत्म को मंजूरी दे दी है. उक्त सेवा नियमों के तहत आने वाले पदों के लिए आयोग/बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकारी की तरफ से की जाने वाली भर्तियों में अब उम्मीदवारों का इंट्रव्यू नहीं लिया जाएगा.'
44 सेवा नियमों में संशोधन करते हुए साक्षात्कार को पूर्णतः समाप्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। उक्त सेवा नियमों के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए आयोग/बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा की जाने वाली भर्तियों में अब अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
1/2— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 23, 2022
सीएम ने ये भी लिखा है कि राज्य सरकार की तरफ से भर्तियों में ट्रांसपेरेंसी लाने और साक्षात्कार को लेकर अभ्यार्थियों के खदशात को दूर करने के लिए नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए तारीखी फैसला लिया गया है. अब प्रस्ताव के मुताबिक, राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम 1999 में साक्षात्कार के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में साक्षात्कार जारी रखा जाएगा, इनमें भी साक्षात्कार का भारांक (वेटेज), कुल अंकों का अधिकतम 10% ही होगा.'
राज्य सरकार द्वारा भर्तियों में पारदर्शिता लाने और साक्षात्कार को लेकर अभ्यार्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 23, 2022
सीएम अशोक गहलोत ने एक दूसरे ट्वीट में जानकारी दी कि, 'ऐसे 4 सेवा नियमों में भी साक्षात्कार जारी रखने का फैसला लिया गया है. जिनमें कार्य प्रकृति के कारण संवाद कौशल की आवश्यकता होती है. इन सेवाओं के लिए होने वाली भर्तियों में साक्षात्कार होगा. राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद इन नियमों में संशोधन किया गया है. काबिले जिक्र है कि 10 मई, 2022 को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल बैठक में भर्तियों से साक्षात्कार का प्रावधान हटाने का अहम निर्णय लिया गया था.'
ऐसे 4 सेवा नियमों में भी साक्षात्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिनमें कार्य प्रकृति के कारण संवाद कौशल की आवश्यकता होती है। इन सेवाओं के लिए होने वाली भर्तियों में साक्षात्कार होगा। राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद इन नियमों में संशोधन किया गया है।
2/2— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 23, 2022
Zee Salaam Live TV: