Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1020475

UP SI Recruitment: UP Police में निकली भर्ती, 3 दिसंबर आखरी तारीख

(UP Police Recruitment): यह भर्ती सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector), प्लाटून कमांडर (Platoon commander) और फायर ऑफिसर (Fire Officer) के पदों पर है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के तहत किया जाएगा. 

UP SI Recruitment: UP Police में निकली भर्ती, 3 दिसंबर आखरी तारीख

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भर्ती और प्रोन्नती बोर्ड ने कई पदों पर भर्ती निकाली है, यह भर्ती सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector), प्लाटून कमांडर (Platoon commander) और फायर ऑफिसर (Fire Officer) के पदों पर है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के तहत किया जाएगा. जिसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे. बता दें यह भर्ती 9534 पदों के लिए निकाली गई है.

इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया जाएगा जो की तीन फेज़ में होगा; जिन एग्ज़ामिनेशन सेंटर में टेक्निकल कारण से परिक्षा नहीं हो पाएगी उन उम्मीदवारों के लिए 3 दिसंबर को परिक्षा कराई जाएगी.
पहला फेज़- 12 नवंबर - 17 नवंबर
दूसरा फेज़-  19 नवंबर - 24 नवंबर
तीसरा फेज़-  27 नवंबर - 2 दिसंबर

यह भी पढ़ें: Diwali: इस दिवाली रखें स्‍वाद के साथ स्वास्थ्य का ख्‍याल, घर पर ही बनाएं ये देसी और हेल्दी मिठाइयां

Add Zee News as a Preferred Source

इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश के 13 ज़िलों में किया जाएगा, जिसके लिए 92 एग्ज़ामिनेशन सेंटर मुकर्रर किए गए हैं. एन एग्ज़ामिनेशन सेंटर में इम्तिहान तीन शिफ्ट में कराए जाएंगे. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक होगी, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:00 बजे से 6:00 तक होगी.

अप्लाई करने वाले उम्मीदवार भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं. अगर उम्मीदवारों को इस परीक्षा से संबंधित कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 022- 62337900 पर संपर्क कर सकते हैं।

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news