)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में CRPF के गश्ती दल पर बुध की सुबह दहशतगर्दों ने हमला कर दिया. दहशतगर्दों की फायरिंग में CRPF के एक जवान और एक शहरी की मौत हो गई. सीआरपीएफ के दो जवानों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है जबकि एक जवान को मामूली चोटें आई हैं.
J&K: A Central Reserve Police Force (CRPF) jawan & a civilian lost their lives, & 3 CRPF personnel injured after terrorists fired upon a CRPF patrolling party in Sopore, today. According to CRPF, 2 of the injured CRPF jawans are critical. (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/dLHapPsSJa
— ANI (@ANI) July 1, 2020
जानकारी के मुताबिक इस हमले में एक 3 साल के बच्चे की भी बाल-बाल जान बची है. हमले के दौरान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें जवान एक बच्चे को अपनी गोद में लिए हुए है. बताया जा रहा है कि यह वही बच्चा है जिसके दादा की इस हमले में मौत हुई है. हिंदुस्तानी फौज के हौसले की दाद देनी होगी कि उन्होंने अपने बुलंद हौसलों से इस बच्चे की ज़िंदगी बचाई, नहीं तो मुल्क के इस रौशन चराग को भी नुकसान पहुंच सकता था.
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया,"दहशतगर्दों ने सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में एक नाका पार्टी पर हमला किया. हमले में सीआरपीएफ के कुछ जवान ज़ख्मी हुए हैं और एक आम शहरी भी ज़ख्मी हुआ है. दहशतगर्दों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है."
Zee Salaam Live TV