)
श्रीनगर: पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से दफा 370 हटाई गई थी. जिसको कल यानी बुध के रोज़ एक साल मुकम्मल होने वाला है. इस मौके पर तशदुद्द और मुज़ाहिरों के पेशेनज़र इंतेज़ामिया 5 अगस्त की शाम तक कर्फ्यू लगा दिया है.
श्रीनगर के डीएम शाहिद इकबाल चौधरी ने एक हुक्म में कहा कि कर्फ्यू फौरी तौर से लागू होगा और पांच अगस्त तक नाफिज़ रहेगा. डीएम ने आगे कहा कि श्रीनगर के पुलिस सुप्रिटेंडेंट ने इत्तेला दी है कि पुख्ता जानकारी मिली है कि अलहदगी और पाकिस्तानी हिमायती तंज़ीमें पांच अगस्त को 'यौमे सियाह' के तौर पर मनाने, तशद्दुद और मुज़ाहिरे करने का मंसूबा बना रहे हैं.
यौमे सियाह को देखते हुए श्रीनगर में दो दिनों तक कर्फ्यू लगा रहेगा. इस दौरान सिर्फ उन अहलकारों को छूट दी गई है जो इमरजेंसी ड्यूटी पर हैं. हुक्म में कहा गया कि ऐसे मुलाज़िमीन अपने आई कार्ड दिखाकर अपनी ड्यूटी पर जा सकते हैं. बाकी किसी को बाहर निकलने की इजाज़त नहीं होगी.
Zee Salaam LIVE TV