)
नई दिल्ली: जीसी मुर्मू के ज़रिए बुध की शाम को जम्मू-कश्मीर के गवर्नर के ओहदे से इस्तीफा देने के बाद साबिक मरकज़ी वज़ीर मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर मुंतखब किया गया है. सद्र जम्हूरिया दफ्तर की जानिब से बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.
बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर के ओहदे से गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया था. सद्र जम्हूरिया दफ्तर के ज़रिए जारी एक नोटिस में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा कुबूल कर लिया गया है और मनोज सिन्हा को नया लेफ्टिनेंट गवर्नर मुकर्रर किया गया है.
मनोज सिन्हा ने 2019 में गाजीपुर से लोकसभा इंतेखाबात लड़ा था लेकिन सख्त मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वज़ीरे रेल रहने के दौरान उनके तरक्कियाती कामों की खूब चर्चा हुई थी. उत्तर प्रदेश के 2017 के असेंबली इंतेखाबात में बीजेपी को भारी जीत के बाद मनोज सिन्हा सीएम ओहदे की रेस में सबसे आगे थे. हालांकि, पार्टी की जानिब से योगी आदित्यनाथ का नाम आगे बढ़ाया गया.
Zee Salaam Live TV