)
श्रीनगर: पुलवामा ज़िले के कामराजीपोरा में दहशतगर्दों और सिक्योरिटी फोर्सेज़ के दरमियान हुए तसादुम में फौज ने एक दहशतगर्द को ढेर कर दिया है. हालांकि जवाबी कार्रवाई में फौज का एक जवान भी शहीद हो गया है. बताया जा रहा है कि अभी दो दहशतगर्द छिपे हुए हैं.
अफसरों ने ट्वीट के ज़रिए बताया कि हमें दो दहशतगर्दों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसकी बुनियाद पर कार्रवाई करते हुए हमने यहां तलाशी मुहिम चलाई और एनकाउंटर में एक दहशतगर्द मारा गिराया है. जबकि दूसरे दहशतगर्द की अभी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक दहशतगर्दे की शिनाख्त नहीं हो सकी है. जल्द ही एनकाउंटर खत्म होगा.
जानकारी के मुताबिक बुध की सुबह करीब 2 बजे शुरू हुए एनकाउंटर के दौरान फौज का एक जवान ज़ख्मी हो गया था, जिसे फौरन श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में दाखिल कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही जवान शहीद हो गया. इसके साथ ही एक फौजी के ज़ख्मी होने की ख़बर है. जिसे भी फौरन इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. डॉक्टरों ने अनुसार अभी उसकी हालत मुस्तहकम बनी हुई है.
Zee Salam LIVE TV