वहीं दूसरी तरफ मरकज़ी वज़ीर डॉ. जितेंद्र सिंह भी रविंद्र रैना के राब्ते मे आए थे. रैना के पॉज़िटिव आने की खबर के बाद उन्होंने भी खुद होम क्वॉरंटीन कर लिया है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर भाजपा सद्र रविंद्र रैना (Ravinder Raina) भी कोरोना के शिकार हो गए हैं. यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के ज़रिए दी है. वहीं दूसरी तरफ मरकज़ी वज़ीर डॉ. जितेंद्र सिंह भी रविंद्र रैना के राब्ते मे आए थे. रैना के पॉज़िटिव आने की खबर के बाद उन्होंने भी खुद होम क्वॉरंटीन कर लिया है.
रविंद्र रैना ने ट्वीट में कहा,"नमस्कार दोस्तों, दहशतगर्दों के ज़रिए बानडीपुरा मे भाजपा लीडर श्रीमान वसीम बारी, श्री उमर सुलतान और उनके वालिद के क़त्ल के बाद मैं 5 दिनों तक कश्मीर/बानडीपुरा में रहा. आज मुझे हल्का सा बुखार था, टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट में COVID 19+ आई है, No other Symptoms. जय माता दी."
Have gone into Self-Quarantine with immediate effect from 4 PM today, after receiving the news about #Corona positive test of J&K BJP President Sh Ravinder Raina who had accompanied us from Srinagar to Bandipora on 12th July.
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) July 14, 2020
इसके अलावा मरकज़ी वज़ीर डा. जितेंद्र सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा,"12 जुलाई को श्रीनगर से बांदीपोरा तक हमारे साथ आए जम्मू-कश्मीर बीजेपी सद्र रविंद्र रैना के Corona पॉजिटिव टेस्ट के बारे में खबर मिलने के बाद, आज शाम 4 बजे से फौरी तौर पर मैंने खुद के सेल्फ-क्वॉरंटाइन कर लिया है."
Zee Salaam LIVE TV