Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam749176
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें कश्मीर सेश्रीनगर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने ढेर किए तीन दहशतगर्द, एक खातून की भी हुई मौत, 2 जवान भी ज़ख्मी

श्रीनगर: सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने ढेर किए तीन दहशतगर्द, एक खातून की भी हुई मौत, 2 जवान भी ज़ख्मी

जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी फोर्सेज़ के बटमालू इलाके में दहशतगर्दों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद फोर्सेज़ ने सुबह करीब 3 बजे तलाशी मुहिम शुरू की.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सिक्योरिटी फोर्सेज़ और दहशतगर्दों को दरमियान हुए एनकाउंटर में फौज ने 3 दहशतगर्दों के ढेर कर दिया है. साथ ही एक खातून की मौत हो गई है. यह एनकाउंटर श्रीनगर के बटमालू इलाका हुआ. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान दो जवान भी ज़ख्मी हुए हैं. 

जानकारी के मुताबिक सिक्योरिटी फोर्सेज़ के बटमालू इलाके में दहशतगर्दों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. जिसके बाद फोर्सेज़ ने सुबह करीब 3 बजे तलाशी मुहिम शुरू की. 

तलाशी मुहिम के दौरान सिक्योरिटी फोर्सेज़ पर दहशतगर्दों ने गोलियां चलानी शुरू कीं, जिसके बाद फौज ने भी मुंह तोड़ जवाब देना शुरू किया और इस तलाशी मुहिम ने एनकाउंटर की शक्ल इख्तियार करली. अफसरों ने बताया कि एनकाउंटर में कौंसर रियाज (Qausar Riyaz) नाम की एक खातून की मौत हो गई. वहीं सीआरपीएफ (CRPF) के दो जवान घायल हो गए. ज़ख्मियों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस बीच, पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि एनकाउंटर में तीन दहशतगर्द मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि एनकाउंटर अब भी जारी है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news