)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों के ज़रिए लीडरों के कत्ल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब जम्मू-कश्मीर के काज़ीगुंड में दहशतगर्दों ने जुमेरात को भाजपा सरपंच का गोली मारकर कत्ल कर दिया है. गुज़िश्ता 48 घंटों में यह भाजपा सरपंच पर यह दूसरा मामला है.
दहशतगर्दों ने आज सुबह भाजपा सरपंच को उस वक्त गोली मार दी जब वह एक माइग्रेट कैंप से बाहर आ कर अपने घर की जानिब जा रहे थे. गोली लगने के बाद जल्द ही उन्हें अनंतनाग अस्पताल के रवाना किया गया लेकिन अस्पताल ले जाते वक्त ही रास्ते में उनकी मौत हो गई.
एक सीनियर अफसर ने कहा,"सज्जाद खांडे सरपंच वुसु की दहशतगर्दों ने गोली मारकर कत्ल कर दिया. वह कई सरपंचों के साथ वुसु के माइग्रेट कैंप में रह रहे थे. कैंप से आज सुबह वह निकलकर अपने घर गए. घर से 20 मीटर के फासले पर दहशतगर्दों ने उन पर फायरिंग की जिससे उनकी मौत हो गई."
Zee Salaam Live TV