Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2648669
Zee SalaamIndian Muslimपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 45 जख्मी

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 45 जख्मी

Pakistan News: पाकिस्तान में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. हाल में सिंध प्रांत में सड़क हादसा हुआ था, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे.

पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 45 जख्मी

Pakistan News: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 45 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पहली दुर्घटना शनिवार को सिंध के शहीद बेनजीराबाद जिले के काजी अहमद कस्बे के पास में हुई. इस हादसे में एक वैन और ट्रेलर के बीच टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए.

गाधा से गाड़ी की हुई टक्कर
काजी अहमद के थाना प्रभारी (एसएचओ) वसीम मिर्जा ने कहा कि वैन जामशोरो जिले के सेहवान शहर में धर्म स्थल लाल शाहबाज कलंदर की ओर जा रही थी. डॉन अखबार ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि तेज रफ्तार वैन ने पहले एक गधा गाड़ी को टक्कर मारी उसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी भीषण टक्कर हो गई.

हाईवे पर सड़क हादसा
पुलिस ने आगे बताया है कि एक अन्य सड़क दुर्घटना में प्रांत के खैरपुर जिले के रानीपुर के पास 11 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना तब हुई जब बुरेवाला से आ रही एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिक्शा से टकरा गई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री पंजाब के बुरेवाला के थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान में आए दिन होते रहते हैं सड़क हादसे
पाकिस्तान में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. हाल में सिंध प्रांत में सड़क हादसा हुआ था, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 10 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे. पुलिस ने बयान जारी कर बताया था कि यह सड़क हादसा एक गधा गाड़ी से टकराने से हुआ था, जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी, जिससे ये बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी.

लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए www.zeesalaam.in पर क्लिक करें.

TAGS

Trending news