Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2763986
Zee SalaamIndian Muslimगाजी की दरगाह से लौट रहे जायरीनों के साथ बड़ा हादसा, आरिफ की मौत

गाजी की दरगाह से लौट रहे जायरीनों के साथ बड़ा हादसा, आरिफ की मौत

BAHRAICH NEWS: सैयद सालार गाजी की दरगाह से जियारत कर लौट रहे जायरीनों की आर्टिगा कार खाई में गिर गई थी. हादसे के वक्त कार में सात जयरीन सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी छह गंभीर तरह से घायल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

 

गाजी की दरगाह से लौट रहे जायरीनों के साथ बड़ा हादसा, आरिफ की मौत

BAHRAICH NEWS: बहराइच में सैयद सालार गाजी की दरगाह से जियारत कर लौट रहे लोगों की के साथ हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है. दरगाह से जियारत कर लौट रहे जायरीनों से भरी अर्टिगा कार खाई में पलट गई है. इस कार में सात जयरीन मौजद थे. इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है. 

सैयद सालार गाजी की दरगाह से जियारत कर सात जयरीन अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है. जयरिनों से भरी आर्टिगा कार बहराइच गोंडा हाइवे पर सड़क के किनारे चल रही थी. हाईवे पर अचानक कार का नियंत्रण बिगड़ गया और कार खाई में पलट गई. हादसे के वक्त कार में सात लोग मौजूद थे, जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है और बाकी छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. 

हादसे में एक जयरीन की मौत 
हादसे के बाद घायलों को पास के मेडिलक कॉलेज में ले जाया गया, जहां घायल जायरीनों का इलाज हो रहा है. बाद में इस हादसे की खबर पुलिस को दी गई. पुलिस के मुताबिक यह सात जयरीन बस्ती जनपद के कप्तानगंज के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया है कि हादसे में 17 साल के आरिफ नामक जयरीन की मौत हुए है और घायल हुए छह जायरीनों का नाम जुनेद, अरबाज, आवेश, जिशान, अशरफ और शाहनवाज हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

आज होगी अगली सुनवाई 
आपकों बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह के पास होने वाले जेठ मेले पर लगी रोक पर आज 19 मई को सुनवाई करेंगी. दरगाह के पास हर साल जेठ मेले का महोत्सव मनाया जाता है. इस साल डीएम ने मेले लगाने पर रोक लगाई थी. 

TAGS

Trending news