Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2888260
Zee SalaamIndian Muslimमुसलमानों को जहर देकर मार दो... मुस्लिम MLA अबू आजमी ने ऐसा क्यों कहा?

'मुसलमानों को जहर देकर मार दो...' मुस्लिम MLA अबू आजमी ने ऐसा क्यों कहा?

Abu Azmi on Jalgaon Mob Lynching Case: महाराष्ट्र के सुलेमान अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्यार करते थे और उसके साथ एक कैफ़े में गए थे. इसी दौरान 15 लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में सुलेमान की मौत हो गई. पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच, विधायक अबू आज़मी ने एक बड़ा बयान दिया है.

'मुसलमानों को जहर देकर मार दो...' मुस्लिम MLA अबू आजमी ने ऐसा क्यों कहा?

Abu Azmi on Jalgaon Mob Lynching Case: महाराष्ट्र में हाल में ही मुस्लिम शख्स की मॉब लिंचिंग हुई थी. भीड़ ने सुलेमान खान को पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद राज्य में सियासी पारा हाई है. इस बीच सपा के सीनियर नेत और विधायक अबू आजमी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, "आज मुल्क में मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हो रही है. अगर मुस्लिमों से इतनी दिक्कत है तो जहर देकर मार दो."

अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज मुसलमानों को जीने का हक नहीं दिया जा रहा. कभी उनकी दरगाह तोड़ी जाती है, कभी मस्जिद पर हमला होता है, कभी भीड़ मुस्लिम युवक को पीट-पीटकर मार देती है. अगर मुल्क को मुसलमानों से इतनी ही तकलीफ है तो उन्हें ज़हर देकर खत्म कर दो."

क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुलेमान अपने घर के पास रहने वाली दूसरे समुदाय की 17 साल की लड़की के साथ एक कैफे में बैठा था. इसी दौरान 15 से ज़्यादा लोग कैफे में घुस आए और सुलेमान की बेरहमी से पिटाई की. फिर वे कैफे से 25 किलोमीटर दूर गए और वहां भी सुलेमान की पिटाई की. पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जब परिवार के लोग बीच-बचाव करने आए, तो भीड़ ने परिवार के साथ भी मारपीट की. किसी तरह परिवार के लोगों ने सुलेमान को भीड़ से बचाया और अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

अभी तक 8 आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी
इस घटना के बाद महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई हो गया और AIMIM के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने पुलिस पर संगीन इल्जाम लगाया. पूर्व सांसद ने दावा किया कि पुलिस इस मामले को दबाने चाहती थी. पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. वहीं, विधायक अबू आजमी के बयान ने राज्य में सियासी तूफान ला दिया है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news