Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731723
Zee SalaamIndian Muslimनितेश राणे के बयान पर भड़के SP लीडर अबू आज़मी; पीएम से लगाई गुहार

नितेश राणे के बयान पर भड़के SP लीडर अबू आज़मी; पीएम से लगाई गुहार

Abu Azmi on Nitesh: समाजवादी पार्टी लीडर अबू आसिम आजमी ने नितेश राणे की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री को ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए.

नितेश राणे के बयान पर भड़के SP लीडर अबू आज़मी; पीएम से लगाई गुहार

Abu Azmi on Nitesh: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे की टिप्पणी 'सोच कर करें खरीदारी' को समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने बेहद निंदनीय माना है. उन्होंने इसे मजहब के आधार पर देश को तोड़ने वाला बयान बताया है. आजमी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और पहलगाम हिंसा की निंदा देश के हर मुसलमान ने की है.

अबू आजमी ने की आलोचना

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में आजमी ने कहा, "पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर हमला किया. देश के मुसलमानों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और कार्रवाई की मांग की. लेकिन, अगर कोई मंत्री धर्म के आधार पर सामान खरीदने की बात कहता है, तो यह सोच गलत है. प्रधानमंत्री जी को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. संविधान सबको बराबर हक देता है, फिर कोई मंत्री ऐसी बात कैसे कर सकता है?” उन्होंने कहा कि ऐसे लोग संविधान की शपथ का उल्लंघन कर रहे हैं.

सरकार को देना चाहिए जवाब

वहीं, आजमी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "कश्मीर में हर जगह पुलिस चेकिंग होती है, फिर इतने टूरिस्ट के बीच आतंकी कैसे घुस आए? सरकार को जवाब देना चाहिए कि सुरक्षा में चूक कहां हुईय शहीद परिवारों को भी इसका जवाब चाहिए."

Add Zee News as a Preferred Source

कश्मीरी मुसलमानों की तारीफ

उन्होंने कश्मीरी मुसलमानों की तारीफ की, जिन्होंने हमले के दौरान हिंदू टूरिस्ट की जान बचाई. आजमी ने कहा, "एक कश्मीरी मुसलमान ने अपनी जान देकर पर्यटकों को बचाया. कश्मीरियों ने हिंदुओं को अपने घरों में पनाह दी. यह इंसानियत का उदाहरण है, जिसे मैं सलाम करता हूं."

कुछ लोग बांटना चाहते हैं

उन्होंने बीजेपी पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया. आजमी ने कहा,"कुछ लोग देश को हिंदू-मुसलमान में बांटना चाहते हैं. वे कहते हैं कि मुसलमानों से सामान न खरीदें. क्या विदेशों में काम करने वाले भारतीयों से भी धर्म पूछा जाएगा? देश का 25 फीसदी राजस्व अरब देशों से आता है. क्या उसे भी बंद करेंगे?”

आजमी ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान से आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, तो रिश्ते तोड़ें. हर भारतीय इसका समर्थन करेगा. लेकिन धर्म के नाम पर देश को बांटने की कोशिश बंद हो. हम इंसानियत और संविधान के साथ खड़े हैं."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news