Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2669965
Zee SalaamIndian MuslimAbu Azmi ने औरंगजेब के बारे में ऐसा क्या कहा कि हो गए पार्लियामेंट से सस्पेंड?

Abu Azmi ने औरंगजेब के बारे में ऐसा क्या कहा कि हो गए पार्लियामेंट से सस्पेंड?

Abu Azmi Suspension: अबू आजमी को पार्लिटामेंट से बजट सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. आरोप है कि उन्होंने औरंगजेब की तारीफ की और कहा कि इतिहास को गलत तरीके से बताया गया है. 

Abu Azmi ने औरंगजेब के बारे में ऐसा क्या कहा कि हो गए पार्लियामेंट से सस्पेंड?

Abu Azmi Suspension: महाराष्ट्र विधानसभा ने बुधवार को ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित कर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी को चल रहे बजट सेशन के आखिर तक निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया है. दरअसल अबू आज़मी पर आरोप है कि उन्होंने औरंगजेब का महिमामंडन किया और छत्रपति संभाजी महाराज को बदनाम किया. जिससे सदन को ठेस पहुंची है.

अबू आजमी का हो रहा है विरोध

संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने यह प्रस्ताव पेश किया था. भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने सुझाव दिया कि आजमी को सिर्फ बजट सेशन के लिए नहीं बल्कि पूरे सेशन के लिए निलंबित किया जाना चाहिए. कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विपक्ष औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं करेगा और उन्होंने मांग की कि छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

इसके बाद, अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने प्रस्ताव को मतदान के लिए रखा और विपक्ष के जरिए “शिवाजी महाराज की जय” जैसे नारे लगाने के बीच इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

अबू आजमी ने क्या कहा था?

आजमी ने सोमवार को विधान भवन परिसर में मीडिया से कहा था कि औरंगजेब एक महान प्रशासक था और उसके समय में भारत को 'सोने की चिड़ियां' कहा जाता था. औरंगजेब के शासन के दौरान भारत की जीडीपी 24 फीसदी थी, जिसकी वजह से अंग्रेज भारत की तरफ आकर्षित हुए और वे भारत आए."

गलत इतिहास बताया गया

उन्होंने आगे कहा, "गलत इतिहास दिखाया जा रहा है. औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए. मैं औरंगजेब को क्रूर प्रशासक नहीं मानता. साथ ही, छत्रपति संभाजी महाराज और औरंगजेब के बीच लड़ाई राज्य प्रशासन की लड़ाई थी. वह लड़ाई कहीं भी हिंदू और मुसलमानों के बारे में नहीं थी."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news