Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2736728
Zee SalaamIndian MuslimShahid Afridi का बड़बोलापन दे गया नुकसान, भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Shahid Afridi का बड़बोलापन दे गया नुकसान, भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Shahid Afridi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में भारतीय सेना के खिलाफ बयान दिया था. जिसके बाद सरकार ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट बैन कर दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

Shahid Afridi का बड़बोलापन दे गया नुकसान, भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Shahid Afridi: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी के खिलाफ भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में उनका सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ बोलते हुए वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद अब भारत में उनके अकाउंट पर आधिकारिक तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

जो दिन पहले पाकिस्तानी चैनलों को किया था बैन

यह कदम भारत सरकार ने उस समय उठाया जब दो दिन पहले कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन किया गया था. 47 साल के अफरीदी हाल के दिनों में भारत की सेना के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने को लेकर चर्चा में रहे हैं. उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की आलोचना की थी और सवाल उठाए थे.  अब उवके खिलाफ ये एक्शन हुआ है.

भारतीय सेना पर लगाए बड़े आरोप

शाहिद अफरीदी, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने भारत की सेना पर कई बार गलत आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना सतर्क नहीं थी, जिस वजह से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों की जान गई. जब इस हमले के लिए पाकिस्तान के आतंकी संगठनों पर शक जताया गया, तो अफरीदी ने भारतीय मीडिया से सबूत मांगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व क्रिकेटर्स के यूट्यूब चैनल हुए बैन

इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के यूट्यूब चैनलों को भी बैन कर दिया था. इनमें शोएब अख्तर, राशिद लतीफ और बासित अली के चैनल शामिल हैं. इसके अलावा पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स जैसे वासे हबीब, रिजवान हैदर, आप का मोहसिन अली, मुनीब फारूक और उजैर क्रिकेट के चैनलों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. इसी लिस्ट में बीबीएन स्पोर्ट्स और समा स्पोर्ट्स चैनल भी शामिल हैं. बता दें, पहलगाम में हुए हमले में 28 लोगों की मौत हुई है. मरने वाले ज्यादातर टूरिस्ट थे. इस आतंकी हमले के खिलाफ पूरा देश एक साथ आ खड़ा हुआ है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news