Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2753698
Zee SalaamIndian Muslimअनीस बाबिद अली को पाकिस्तान के सपोर्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

अनीस बाबिद अली को पाकिस्तान के सपोर्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

IND VS PAk:  साइबर क्राइम पुलिस ने रविवार को गुजरात के एक मुस्लिम युवक को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सपोर्ट में पोस्ट करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. मुल्जिम की यह पोस्ट उस वक्त शेयर किया था, जब  'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक हवाई हमला किया गया ,  जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संवेदनशील स्थिति बन गई थी. वही इससे पहले भी पुलिस ने कई लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. 

अनीस बाबिद अली को पाकिस्तान के सपोर्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

IND VS PAK: गुजरात के कच्छ जिले में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सपोर्ट में स्टेटस पोस्ट करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी बीते चार दिनों भारत-पाक के तनावपूर्ण हालातों के बीच पुलिस ने कई लोगों को आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नौजवान का नाम अनीस बाबिद अली है, जो कच्छ जिले के संजोग नगर का रहने वाला है. हाल ही में अनीस बाबिद अली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान के सपोर्ट में स्टेटस पोस्ट किया था. पुलिस ने मुल्जिम को  देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाने वाले क्रिमिनल एक्ट के तहत यह गिरफ्तारी किया है.

भारत विरोधी पोस्ट- पुलिस 
पुलिस ने बताया कि अनीस अली ने पोस्ट उस वक्त शेयर किया जब भारत की तरफ से 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एक हवाई हमला किया गया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संवेदनशील स्थिति बन गई थी. मुल्जिम की इस पोस्ट से न सिर्फ लोगों में भ्रम फैलेगा बल्कि यह हिन्दुस्लान के खिलाफ फर्जी प्रचार और देश विरोधी भावना फैलाने की भी कोशिश थी.

Add Zee News as a Preferred Source

तनावपूर्ण माहौल में आपत्तिजनक पोस्ट 
इस तनावपूर्ण माहौल में अनीस अली की तरफ से किए गए इस पोस्ट के वजह से देश के अंदर भी हिंसा फैलने का खतरा था और साथ ही यह पोस्ट देश के एक्ता के लिए भी एक गहरा खतरा मानी गई. इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन बॉर्डर रेंज, भुज ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की आर्टिकल 152 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है.

राची में लिया गया सख्त एक्शन 
आपकों बता दें कि इससे पहले भी इतवार को पुलिस ने फरहान नाम के एक नौजवान को सोशल मीडिया पर आतंकवादी संगठन का झंडा और भड़काऊ पोस्ट करने के इल्जाम में गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई रांची के बिजेपी विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह की शिकायत के आधार पर की गई थी.

फरहान मलिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गआ और पुछताछ जारी है. विधायक ने मुल्जिम की ओर से किए गए आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रांची पुलिस को टैग किया था और कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद पुलिस ने मुल्जिम को गिरफ्तार किया और कार्रवाई जारी है. 

TAGS

Trending news