HAJJ 2025 News: जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल होने के बाद आज किश्तवाड़ जिला से लोग हज के लिए श्रीनगर रवाना हुए है. जम्मू-कश्मीर से हज के लिए यह पहली प्लाइट रवाना हुई है. हाजियों के लिए प्रशासन ने सभी इंतजाम करवाए है, जिसमें पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा का ध्यान रखा हैं.
Trending Photos
)
HAJJ 2025 News: भारत-पाक तनाव के वजह से जम्मू-कश्मीर से रवाना होने वाली कई प्लाइट को रद्द कर दिया गया था. साथ ही जम्मू-कश्मीर की आवाम भी घरों से बाहर निकलने में डरी हुई थी. ऐसे में आज जम्मू-कश्मीर से हज की पहली प्लाइट के रवाने होने की खबर आई है.
जम्मू-कश्मीर के जिला किश्तवाड़ से हाजियों की पहली प्लाइट मक्का के लिए रवाना हुई है. इस प्लाइट में कुल 31 हाजी शामिल है, जिसमें 11 महिलाएं भी हैं. फिल्हाल यह लोग हज सफर के लिए सिन्थन टॉप से श्रीनगर के लिए रवाना हुए है. इससे पहले हाजियों को
जिले के डिप्टी कमीशनर और एसएसपी ने सिविल सोसाइटी के सदस्यों की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है.
हाजियों के लिए खास इंतजाम
किश्तवाड़ के इस्लामिया फरीदिया हायर सेकेंडरी स्कूल पर यह सभी हाजी अपने परिवार वाले, रिश्तेदारों और वेलविश्रश के साथ इकट्टा हुए, जहां तमाम लोगों ने हाजियों को भावुक होकर दिल से दुआएं और हज के लिए विदाई दी है. इसके अलावा जिला प्रशासन यात्रा के दौरान ने हाजियों के सहज और आराम का पूरा इंतजाम किया है. प्रशासन ने ही हाजियों के लिए बसों की इंतजाम किया. इसके साथ ही जिला पुलिस ने यात्रा के दौरान हाजियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजमा किए है.
इंतजाम के लिए हाजियों ने किया शुक्रिया
हज की पहली प्लाइंट के लिए रवाना होने वाले लोगों के लिए किश्तवाड़ मरकजी जामिया मस्जिद के इमाम ने खास दुआ करवाई है. इमाम ने सभी हाजियों को अल्लाह के हिफ्जो-अमाल में रहने और बरकत की दुआ की है. इन तमाम इंतजाम के लिए हाजियों ने प्रशासन को सरहाते हुए शुक्रिया-अदा किया है.
सऊदी सरकार के नए कानून
आपकों बता दें कि वही कुछ दिन पहले 8 मई को जयपुर से हज के लिए आखिरी प्लाइट रवाना हुई है. इस प्लाइट में हाजियों की संख्या 2550 रही थी. इस प्लाइट में तकरीबन 1233 महिलाएं बी गई थी. क्योंकि, इस साल सऊदी अरब सरकार ने हज को लेकर नए निर्देश जारी किए थे, जिसेक तहत 12 साल से कम उम्र के बच्चों को हज के लिए मक्का जाने की परमिशन नहीं थी.