Pray for Premanand Maharaj in Ajmer Dargah: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की सेहत खराब होने पर अजमेर शरीफ दरगाह पर उनके जल्द ठीक होने के लिए खास दुआ की गई. मंदिरों और दरगाहों में अनुयायियों ने फूल चढ़ाकर मन्नतें मांगी. इससे पहले उनकी बेहतर सेहत के लिए मदीना के पवित्र मस्जिद में भी प्रयागराज के एक मुस्लिम नौजवान ने दुआ की थी.
Trending Photos
)
Ajmer Sharif Dargah News Today: वृंदावन के चर्चित संत प्रेमानंद महाराज की तबितय इनदिनों खराब है. उनकी सेहतयाबी के लिए पूरे पूजा और दुआएं हो रही हैं. इसी क्रम में अजमेर में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर प्रेमानंद महाराज के जल्द सेहत्याब होने की दुआ की गई.
अजमेर दरगाह शरीफ की अंजुमन सैय्यद जादगान के मेंबर और दादा पोता फाउंडेशन के मेम्बर्स ने इस मौके पर खास चादरपोशी का एहतमाम किया और ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताना शरीफ में फूल पेश किए. प्रेमानंद महाराज के अनुयायियों और चाहने वालों ने मिलकर ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर अपनी हाजिरी लगाई और दुआ मांगी.
इस मौके पर दरगाह के खुद्दामें ख्वाजा अंजुमन के मेंबर हाजी सैय्यद एहतेशाम चिश्ती, सैय्यद गफ्फार हुसैन काजमी समेत दूसरे जायरीन ने मिलकर खास दुआ मांगी हैं. मथुरा वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज के दुनियाभर में अनुयायी हैं, उनके चाहने वालों में सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हैं. यही वजह है कि उनकी सोच-समझ को लोग पसंद करते है.
प्रेमानंद महाराज की तबियत खराब होने के बाद उनकी सेहत में सुधार और लंबी जिंदगी के लिए मंदिरों के साथ साथ दूसरी मजहबी जगहों पर भी दुआएं और मन्नतें मांगी जा रही हैं. अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर भी उनके चाहने वालों ने पोस्टर लेकर ख्वाजा गरीब नवाज से दुआ की है. दादा पोता फाउंडेशन के पदाधिकारी समेत अंजुमन के मेम्बर्स भी इसमें शामिल रहे.
अंजुमन मेम्बर और दरगाह के खादिम सैय्यद एहतेशाम चिश्ती ने बताया कि आज के इस दौर में जब समाज में नफरत के बीज बोये जा रहे हैं, ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज के ख्यालात को बेहद पसंद किया जाता है. उन्होंने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के ताल्लुक से अपने अच्छे ख्यालात से मुस्लिम ही नहीं बल्कि हर आशिके ख्वाजा गरीब को आकर्षित किया है. उनकी सेहतयाबी और तंदुरुस्ती के लिए अजमेर दरगाह में खास दुआ की गई है.
यह भी पढ़ें: रफीक की मौत के वक़्त पैसे गिनता रहा मालिक; सवाल उठाये जाने पर खेल गया हिन्दू- मुस्लिम कार्ड!