Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2748265
Zee SalaamIndian MuslimOperation Sindoor के बाद सरकार को ओवैसी की सलाह, अब उठाएं ये कदम

Operation Sindoor के बाद सरकार को ओवैसी की सलाह, अब उठाएं ये कदम

Operation Sindoor के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी ने भारत सरकार को एक सलाह दी है. दरअसल, यह सलाह पाकिस्तान और टीआरएफ के खिलाफ इंटरनेशनल कैंपेन चलाने की है. पूरी खबर पढ़ें.

Operation Sindoor के बाद सरकार को ओवैसी की सलाह, अब उठाएं ये कदम

Operation Sindoor: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ऑल पार्टी मिटिंग से बाद बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि सरकार को अब ऑपरेशन सिंदूर सक्सेसफुल हो जाने के बाद अब सरकार को टीआरएफ के खिलाफ एक कैंपेन चलाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को एफएटीएफ लिस्ट में डालना चाहिए.

क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में मैंने सरकार और आर्म्ड फोर्सेस की ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए तारीफ की है. मैंने अपने सजेशन में यह कहा कि हमें टीआरएफ (द रजिस्टेंस फोर्स) के खिलाफ इंटरनेशनल कैंपेन चलाना चाहिए. खासतौर पर सिक्योरिटी काउंसिल इस मामले में डिजिगनेट करे. हमें अमेरिका को यह बताना है वह इसे अपने स्टेट में फॉरेन टेरारिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित करे.

हाफिज अब्दुल रऊफ की वीडियो का किया जिक्र

ओवैसी ने कहा कि हाफिज सईद के बेटे हाफिज अब्दुल रऊफ की एक वीडियो है. जिसमें वह 2025 में तमाम साल हम लोग जिहाद करेंगे. यह जिहाद का नाम लेकर भारत में कतल करना चाहते हैं. ऐसे में टीआरएफ को फॉरेन टेरारिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया जाए और पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाला जाए. इसके साथ ही यूके को भी चाहिए कि वह टीआरएफ को बैन करे.

Add Zee News as a Preferred Source

ओवैसी शुरुआत से ही उठा रहे हैं आवाज

बता दें, शुरुआत से ही असदुद्दीन ओवैसी पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की बात करते आ रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर से पहले से ही वह गुहार लगाते आ रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्ती से कदम उठाया जाए. ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा था,"मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूँ। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news