Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731531
Zee SalaamIndian MuslimPahalgam Attack: BJP नेता नितेश राणे का विवादास्पद बयान, हिंदुओं से की बड़ी अपील

Pahalgam Attack: BJP नेता नितेश राणे का विवादास्पद बयान, हिंदुओं से की बड़ी अपील

Nitesh Rane: बीजेपी नेता नितेश राणे ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने देश के हिंदुओं से बड़ी अपील की है. उनका ये बयान पहलगाम हमले की वजह से आया है.

Pahalgam Attack: BJP नेता नितेश राणे का विवादास्पद बयान, हिंदुओं से की बड़ी अपील

Nitesh Rane: बीजेपी सरकार के मंत्री नितेश राणे ने एक बार फिर जहर उगलने का काम किया है. उन्होंने हिंदुओं से गुजारिश की है कि वह सामान खरीदने से पहले धर्म पूछें. समाज को बांटने वाला बयान उन्होने एक जनसभा के दौरान दिया है. बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश फैला हुआ है. ऐसे में देश भर से आक्रमक बयानबाजी सामने आ रही है. बीते रोज जयपुर के हवामहल से बीजेपी एमएलए बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है.

क्या बोले नितेश राणे?

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने हिंदुओं को एक नई सलाह दी है. शुक्रवार को रत्नागिरी जिले के दापोली में एक जनसभा के दौरान राणे ने कहा कि हिंदुओं को अब दुकानदारों से सामान खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए.  राणे ने कहा, "जब उन्होंने हमला करने से पहले हमारा धर्म पूछा, तो हमें भी खरीदारी से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए. अगर आपको शक हो कि सामने वाला झूठ बोल रहा है, तो उसे हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहेंय अगर वह नहीं सुना सके, तो उनसे कोई सामान न खरीदें."

हनुमान चालीसा से करें पहचान

भाजपा नेता ने दावा किया कि कुछ दुकानदार अपनी पहचान छिपा सकते हैं या झूठ बोल सकते हैं, इसलिए हनुमान चालीसा सुनवाना एक तरीका हो सकता है उन्हें पहचानने का. औरंगजेब का उदाहरण देते हुए राणे ने कहा, "औरंगजेब ने अपने पिता और भाई का भी सम्मान नहीं किया था. अगर वह अपनों का सम्मान नहीं कर सका तो हमसे क्या उम्मीद करें?" 

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई समुदाय इस तरह से धर्म के आधार पर व्यवहार करता है तो हमें भी सोच समझकर उनसे व्यवहार करना चाहिए. राणे ने लोगों से आह्वान किया कि वे खरीदारी करते समय केवल हिंदू दुकानदारों से ही सामान खरीदने का संकल्प लें.

JDU के प्रवक्ता ने जताया रद्देअमल

इस मामले में जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "भारत को समझने की जरूरत है, यहां सांस्कृतिक विविधता है, जिस तरह से कश्मीर के लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर किया और पाकिस्तान कश्मीर के लोगों की इस तरह की प्रतिक्रिया देखकर हैरान है, मुझे लगता है कि पूरे देश को धैर्य के साथ कश्मीर में हुए बदलाव को देखना चाहिए."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news