Pahalgam terror attack: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार अलग-अलद कदम उठा रही है. जिसके मद्देनजर पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है. जहां, किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है.
Trending Photos
)
Pahalgam terror attack: पहलगाम में हमले में 28 लोगों की मौत हुई है और इसके बाद से ही भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. भारत ने पांच बड़े फैसले किए हैं, जिनमें पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते तोड़ना शामिल है. इस ऐलान के बाद से ही पाक हाई कमीशन के बाहर भारी सिक्योरिटी तैनात की गई है.
पाकिस्तान हाई कमीशन के आसपास और आने जाने वाले सभी रस्ते बंद कर दिए गए हैं, किसी को वहां नहीं जाने दिए जा रहा है. मीडिया को भी पाक उच्चायोग के आस पास जाने की मनाही है. हैवी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स किए गए हैं जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवानों ने पाक उच्चायोग के चारों तरफ कई लेयर की सुरक्षा बढ़ा दी है. जिसके लिए बैरिकेडिंग भी की गई है.
- भारत ने साल 1960 में पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
- भारत ने पाकिस्तान के साथ लगती एकमात्र सक्रिय सड़क सीमा चौकी, वाघा-अटारी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.
- भारत ने पाकिस्तान के रक्षा, थल, वायु और नौसेना सलाहकारों को 'अवांछित व्यक्ति' (Persona Non Grata) घोषित कर दिया है और उन्हें एक हफ्ते के अंदर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय सैन्य सलाहकारों को भी वापस बुलाया गया है.
- भारत ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए SAARC वीज़ा माफी योजना को निलंबित कर दिया है. अब पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने के लिए सामान्य वीजा प्रक्रिया का पालन करना होगा.
- इसके साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा गया है.
बता दें, 22 अप्रैल को 5 आतंकियों ने पहलगा में टूरिस्ट्स पर हमला किया था. इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई थी. मरने वाले लोग अलग-अलग राज्यों के थे. आतंकियों की सेना ने पहचान कर ली है. जिनमें से 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी शामिल थे.