Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3004765

मियाओं के नाम पर असम को डराना चहते हैं CM हिमंता? विपक्षी नेताओं पर भी बोला हमला

Assam News: असम में 8 विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर लिया है और 2026 विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने पर सहमति व्यक्त की. इस गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के लोगों को मियां मुसलमानों का डर दिखाने लगे हैं. साथ ही उन्होंने इस गठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

मियाओं के नाम पर असम को डराना चहते हैं CM हिमंता? विपक्षी नेताओं पर भी बोला हमला

Assam News: असम में हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा की सरकार है. हिमंता पर मुस्लिम विरोधी होने और मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कानून का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहा है. इसी कड़ी असम में कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में 8 विपक्षी दलों ने गठबंधन किया है और साल 2026 में होने वाले असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने पर सहमति व्यक्त की है. इस गठबंधन के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर मियां मुसलमानों को लेकर बयान दिया है और असम के लोगों को मियाओं का डर देखने की कोशिश की है. 

दरअसल, असम की सरकार असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मुसलमानों को मियां मुसलमान कहती है, लेकिन इसके आड़ में पूरे मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करती है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने मियां मुसलमानों के आड़ में पूरे मुस्लिम समुदाय के बदनाम करने वाले AI वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए भाजपा को फटकार लगाई थी. 

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष के इस गठबंधन के ऐलान के एक दिन बाद एक भाषण में कहा कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व में असम में विपक्षी गठबंधन की सरकार आ जाएगी तो असम मियाओं के हाथ में चला जाएगा. उन्होंने कहा कि असम के लोग भाजपा सरकार की आलोचना करते हैं. लेकिन, उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर पछताना पड़ेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि बीते बुधवार (12 नवंबर) को, कांग्रेस, रायजोर दल, असम जातीय परिषद (AJP), आंचलिक गण मोर्चा, CPM, CPI, CPI(ML), और ऑल पार्टी हिल्स लीडर्स कॉन्फ्रेंस (APHLC) ने असम में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए आपस में गठबंधन किया है और एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई. 

हाल ही में असम से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के बेदखली के नाम पर उन्हें  बांग्लादेश के बॉर्डर में धकेला जा रहा है और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से असम में मुस्लिम समाज के लोगों में डर का माहौल है. साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आए दिन मुस्लिम समाज के खिलाफ विवादित बयान देते रहते हैं, इसलिए भी मुस्लिम समाज में उनकी छवी एक मुस्लिम विरोधी नेता के तौर पर है. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news