Afzal Ansari on Asaduddin Owaisi: समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता अफज़ाल अंसारी ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर ज़ोरदार हमला बोला है, उन्होंने कहा है कि क्या वह ऐसी जगह से चुनाव लड़ेंगे जहां मुसलमान माइनोरिटी में हैं.
Trending Photos
)
Afzal Ansari on Asaduddin Owaisi: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा चैलेंज दिया है. मरहूम मुख्तार अंसारी के भाई का कहना है कि क्या ओवैसी ऐसी जगह से चुनाव लड़ेंगे जहां मुसलमान एकदम माइनोरिटी में हैं. उन्होंने कहा कि गाजीपुर में केवल 9 फीसद मुसलमान हैं. मैं पांच बार विधायक रह चुका हूं और तीन बार सांसद हूं. जितने विधायक ओवैसी जी के पूरे देश में हैं, उतने मेरे परिवार में हैं.
अफजाल अंसारी ने कहा कि ओवैसी वहीं से चुनाव लड़ते हैं, जहां 70-80 फीसद मुसलमान हैं. हम भी 1985 से राजनीति कर रहे हैं पांच बार विधानसभा मेंबर रहे और तीसरी बार लोकसभा के मेंबर रहे हैं. हमारे जाने के बाद नौजवानों से अपने फोन में चेक कराना कि गाजीपुर में कितने फीसद मुसलमान हैं. यहां केवल 9 परसेंट मुसलमान हैं.
अफजाल अंसारी ने आगे कहा कि जहां 91 फीसद गैर मुसलमान हैं, वहां से पर्चा भरवा दें? मैं 50 साल से राजनीति कर रहा हूं. मेरे बड़े भाई विधायक हैं, मेरा छोटा भाई भी विधायक रह चुका है, और मेरे दो भतीजे विधायक हैं, जितने विधायक ओवैसी साहब के पूरे देश में हैं, उतने ही हमारे परिवार में हैं.
अगर हमें अपनी कयादत पैदा करनी है तो बिहार में उनसे बड़े नेता हैं. अकलियतों (माइनोरिटी) के बीच में कई दिग्गज नेता हैं. अगर हर जगह समाज को बांटा जाएगा तो इसका मतलब यह हुआ जो आरएसएस कर रही है, वह हम भी कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक भी वोट कटेगा तो उसका फायदा मोदी सरकार को होगा. उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल गला काटने वाला कानून बनाना रह गया, बाकी वह सब कुछ बना चुके हैं.