Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2713282
Zee SalaamIndian MuslimAgra की जामा मस्जिद में मांस फेंकने वाला शख्स कौन था? पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra की जामा मस्जिद में मांस फेंकने वाला शख्स कौन था? पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra News: आगरा की जामा मस्जिद में मीट फेकने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के जरिए गिरफ्तार किया गया है, जिसने प्रतिबंधित जानवर का गोश्त मस्जिद में फेंका था.

Agra की जामा मस्जिद में मांस फेंकने वाला शख्स कौन था? पुलिस ने किया गिरफ्तार

Agra News: आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शाही जामा मस्जिद में कुछ लोगों ने प्रतिबंधित जानवर का मांस फेक दिया. जिससे इलाके का माहौल गर्मा गया. लोग जब नमाज पढ़ने पहुंचे तो उन्होंने इसे देखा और पुलिस को खबर दी. ये मामला थाना मंटोला इलाके में पेश आया है. अब आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

क्या है पूरा मामला?

सुबह की नमाज के लिए जब नमाज़ी मस्जिद पहुंचे तो उन्हें मस्जिद के अंदर एक पॉलिथीन बैग मिला. बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें मांस था. घटना पेश आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भारी मात्रा में लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए. पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी गई, जो आनन फानन में घटनास्थल पहुंची और हालात को नॉर्मल किया गया.

कौन है आरोपी?

पुलिस ने आरोपी को महज़ 5 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी का नाम नजरुद्दीन बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी से पूंछताछ कर इस षड़यंत्र में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. वहीं जुमे की नमाज़ से पहले आरोपी के पकड़े जाने से मुस्लिम समाज में फैला आक्रोश भी कम हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

कब पेश आया मामला?

ये मामला आज यानी जुमा के दिन पेश आया है. जिसकी वजह से मुस्लिम समाज में आक्रोश है. मकामी लोगों का कहना था कि ये घटना जानबूझकर की गई है, ताकि शांति भंग की जा सके. पुलिस ने इलाके के जिम्मेदारान से बात की है और शांति बनाए रखने की अपील की है.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिद के आसपास में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें इस संदिग्ध शख्स की तस्वीरें कैद हो गई. इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. एक टीम का गठन किया गया, ताकि प्रोसेस में तेज़ी लाई जा सके. फिलहाल आरोपी नजरुद्दीन पुुलिस की कैद में है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news