Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3187379
Zee SalaamIndian MuslimAhmedabad: स्कूली छात्रों के बीच बढ़ा गैंगवार; झगड़ा शांत कराने वाले स्टूडेंट को गवानी पड़ी आँख

Ahmedabad: स्कूली छात्रों के बीच बढ़ा गैंगवार; झगड़ा शांत कराने वाले स्टूडेंट को गवानी पड़ी आँख

Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के नरोल स्थित एक स्कूल में छात्रों के बीच विवाद हिंसक हो गया, जब एक छात्र ने कम्पास से दूसरे की आँख पर हमला कर दिया. घायल छात्र की हालत गंभीर है. घटना ने स्कूलों में बढ़ती हिंसा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

AI निर्मित फोटो
AI निर्मित फोटो

Gujarat News: गुजरात में अहमदाबाद जिले के स्कूलों में छात्रों के बीच लड़ाई-झगड़े की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन स्कूलों में छात्रों के बीच 'गैंग वॉर' जैसी घटनाएँ सामने आ रही हैं. इस बीच अहमदाबाद जिले के नरोल स्थित इसनपुर पब्लिक स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां लड़की को लेकर दो छात्रों के बीच हो रही लड़ाई को तीसरा छात्र शांत कराने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान लड़ाई कर रहे छात्रों में से एक छात्र ने लड़ाई शांत करा रहे छात्र की आँख में परकार (कम्पास) मार दिया, जिससे उसकी आँख फूट गई. परिवार और डॉक्टरों के मुताबिक अब यह आँख ठीक नहीं हो पाएगी. नरोल पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

सोमवार (20 अप्रैल) को वटवा कैनाल रोड स्थित इसनपुर पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने दूसरे छात्र को मारा और उसकी आँख फोड़ दी. नरोल पुलिस के रिकॉर्ड में यह बात दर्ज की गई है कि दो छात्रों के बीच एक नाबालिग लड़की को लेकर लड़ाई हो रही थी. नरोल इलाके के आबादनगर निवासी अकरम शेख ने नरोल पुलिस स्टेशन में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र के खिलाफ हमले की शिकायत दर्ज कराई है. हिना शेख का 14 वर्षीय बेटा वटवा कैनाल रोड स्थित इसनपुर पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है.

सोमवार को हिना शेख को स्कूल से फोन आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि किसी लड़के ने उनके बेटे की आँख में चोट पहुँचाई है. यह सुनकर, माँ हिना शेख तुरंत स्कूल पहुँचीं. पहली नज़र में, यह एक सामान्य चोट लग रही थी, लेकिन जब माँ अपने बेटे को अस्पताल ले गई और उसकी जाँच हुई, तो डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी. सर्जरी के बाद, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे की आँख ज़िंदगी भर ठीक नहीं हो पाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद, नारोल पुलिस और परिवार द्वारा छात्र से शुरुआती पूछताछ करने पर पता चला कि वह सुबह करीब 11 बजे मेरी क्लास में मौजूद था. स्कूल की परीक्षा के दौरान, एक दोस्त पीड़ित छात्र को बुलाने के लिए बगल वाली क्लास में आया. उस समय 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी बहस हो गई. मामला तब और बिगड़ गया जब पीड़ित छात्र ने उन दोनों के बीच की लड़ाई शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया. दूसरा छात्र, जो गुस्से में था, उसने अपने हाथ में कम्पास से पीड़ित छात्र की आँख पर तीन बार वार किया. 

इससे पहले भी अहमदाबाद जिले के खोखरा के 'सेवंथ डे स्कूल' के छात्र नयन की दूसरे छात्र द्वारा हत्या हो चुकी है. इस हत्याकांड के बाद अब कई अन्य स्कूलों में भी छात्रों के बीच हिंसक संघर्ष की घटनाएँ सामने आ रही हैं. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news