Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है. साथ ही RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी घेरने की कोशिश की. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदर असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं. वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चीफ मोहन भागवत पर हमलावर हैं. उन्होंने एक ताजा बयान में PM नरेंद्र मोदी और RSS प्रमुख के हालिया बयानों पर जोरदार पलटवार किया है.
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर जवाबी हमला किया, जिसमें मोहन भागवत ने देश के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय से आह्वान किया था कि वे अपने आंतरिक मतभेद को भूल कर अपनी रक्षा के लिए एकजूट हो जाएं. इस पर AIMIM चीफ ने जवाबी इल्जाम लगाते हुए कहा कि PM मोदी और मोहन भागवत भारत में हिंदू, मुसलमान, सिख और दलित समेत सभी समुदायों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं.
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के निजामाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में न तो मुसलमान खतरे में है और न ही हिंदू. अगर कोई खतरे में है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं. ओवैसी ने आगे कहा कि PM मोदी ने अपने कार्यकाल में हिंदू, मुसलमान और दलितों को परेशान किया है.
हाल ही में पीएम मोदी ने झारखंड में डेमोग्राफी चेंज होने पर एक बयान दिया था. इस पर ओवैसी ने कहा कि PM मोदी झारखंड में डेमोग्राफी चेंज होने की बात करते हैं, जबकि भारत बड़े पैमाने पर बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है.
सांसद ओवैसी ने RSS के चीफ मोहन भागवत को चीन के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि चीन ने भारत में घुसपैठ करके लगभग 2 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन संघ प्रमुख मोहन भागवत इस मुद्दे पर खामोश हैं.
आखिर में ओवैसी ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर बात करते हुए PM नरेंद्र मोदी से अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा में सीजफायर के लिए दबाव बनाए.