Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2689783
Zee SalaamIndian MuslimAjit Pawar बोले मुसलमानों को आंख दिखाना पड़ेगा महंगा; नफरत फैलाने वालों को दो टूक

Ajit Pawar बोले मुसलमानों को आंख दिखाना पड़ेगा महंगा; नफरत फैलाने वालों को दो टूक

Ajit Pawar on Muslims: अजीत पवार ने इफ्तार पार्टी के बाद साफ कहा है कि जो मुस्लिम समाज को आंख दिखाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे की भी बात की. पूरी खबर पढ़ें.

Ajit Pawar बोले मुसलमानों को आंख दिखाना पड़ेगा महंगा; नफरत फैलाने वालों को दो टूक

Ajit Pawar on Muslims: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने जुमा वाले दिन चेतावनी दी कि मुस्लिम समुदाय को डराने या सांप्रदायिक विवाद पैदा करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पवार ने शुक्रवार को मुंबई में आयोजित इफ्तार पार्टी में यह बात कही है. इस दौरान उन्होंने एकता और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया है.

क्या बोले अजीत पवार?

अजीत पवार ने रैली को खिताब करते हुए कहा,"मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि आपके भाई अजित पवार आपके साथ हैं. जो कोई भी हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को आंख दिखाएगा, अगर कोई भी दो ग्रुप के बीच लड़ाई पैदा करने की कोशिश करेगा और कानून और व्यवस्था को अपने हाथ में लेगा, वह कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा, उसे माफ नहीं किया जाएगा."

भाईचारे के महत्व के बारे में बताया

राकांपा नेता ने बांटने वाली ताकतों के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि होली, गुड़ी पड़वा और ईद जैसे त्योहार एकजुटता को बढ़ावा देते हैं और इन्हें इकट्ठा होकर मनाना चाहिए, क्योंकि एकता ही देश की असली ताकत है.

Add Zee News as a Preferred Source

हमें विरासत को आगे बढ़ाना है

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक,"छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बीआर अंबेडकर, ज्योतिबा फुले और दूसरे कई महान नेताओं ने सभी मज़हबों और जातियों को साथ लेकर सामाजिक प्रगति का रास्ता दिखाया है. हमें इस विरासत को आगे बढ़ाना है."

एकता में ही है असली ताकत

पवार ने कहा, "भारत यूनिटी और डाइवर्सिटी का प्रतीक है. हमने अभी होली मनाई है और अब गुड़ी पड़वा और ईद आने वाली है. ये त्यौहार हमें मिलजुल कर रहना सिखाते हैं. हमारी असली ताकत एकता में ही है." पवार का यह बयान महाराष्ट्र में नागपुर हिंसा को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बाद आया है, जो महायुति सरकार के जरिए छत्रपति संभाजीनगर से औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग के बीच शुरू हुई थी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news