Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2673400
Zee SalaamIndian MuslimAMU प्रशासन ने दी ‘NRSC’ हॉल में स्टूडेंट्स को होली खेलने की इजाजत, जानें पूरा मामला

AMU प्रशासन ने दी ‘NRSC’ हॉल में स्टूडेंट्स को होली खेलने की इजाजत, जानें पूरा मामला

Aligarh University News: अलीगढ़ से बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया था कि ‘‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता.’’

AMU प्रशासन ने दी ‘NRSC’ हॉल में स्टूडेंट्स को होली खेलने की इजाजत, जानें पूरा मामला

Aligarh University News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में होली मनाने की मांग के बीच AMU प्रशासन ने फैसला किया है कि छात्र ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर’ (एनआरएससी) हॉल में स्वतंत्र रूप से होली खेल सकते हैं. यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एएमयू के ‘नॉन रेजिडेंट स्टूडेंट्स सेंटर’ के प्रभारी, प्रोफेसर बृज भूषण सिंह ने बताया, ‘यूनिवर्सिटी प्रशासन ने फैसला किया है कि एएमयू का कोई भी छात्र 13 और 14 मार्च को एनआरएससी हॉल में रंग और गुलाल से होली खेल सकते हैं."

इस दिन नहीं मना पाएंगे बच्चे होली 
उन्होंने कहा कि नौ मार्च को AMU बोर्ड की परीक्षा है. सिंह ने कहा, ‘‘इसलिए, मुझे लगता है कि अगर कोई छात्र यहां आकर होली खेले तो यह उचित नहीं होगा. 10 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च कार्य दिवस हैं और छात्रों के लिए कक्षाएं होंगी इसलिए कार्य दिवस पर होली खेलना उचित नहीं होगा. 13 मार्च और 14 मार्च को छुट्टियां हैं उन दिन होली खेली जा सकती है.’’

एएमयू की वेबसाइट के मुताबिक, एनआरएससी गैर-निवासी छात्रों के लिए एक केंद्र है जो यूनिवर्सिटी में स्नातक से पीएचडी तक की पढ़ाई कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

बीजेपी सांसद ने दिया था विवादित बयान
दरअसल अलीगढ़ से बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने शुक्रवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कह कर और बढ़ा दिया था कि ‘‘कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता.’’ गौतम ने हिंदू छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा था, "अगर किसी हिंदू छात्र को परिसर के अंदर होली मनाने में कोई परेशानी होती है तो मैं उसकी मदद करने के लिए तैयार हूं."

क्यों हुआ था विवाद
विवाद तब शुरू हुआ जब दक्षिणपंथी हिंदू समूहों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में 'होली मिलन' समारोह आयोजित करने की इजाजत न देने का इल्जाम लगाया. गौतम ने कहा, "किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की इजाजत की आवश्यकता नहीं है." 

AMU छात्र ने क्या कहा?
वहीं स्थानीय कांग्रेस नेता और अलीगढ़ के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए एएमयू में होली के उत्सव को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का इल्जाम लगाया और इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया. एएमयू के पूर्व छात्र बंसल ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा, "हम हमेशा एएमयू में दोस्तों के साथ होली मनाते थे और मुझे कभी भी इस मुद्दे पर किसी से कोई कटुता या विरोध की बात याद नहीं आती. फिर भाजपा भड़काऊ राजनीति क्यों कर रही है और शांति भंग करने की कोशिश क्यों कर रही है?" उन्होंने भाजपा से तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह किया. 

TAGS

Trending news