Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2697745
Zee SalaamIndian Muslimसंभल समेत पूरे राज्य में अदा की गई अलिवदा की नमाज, जानें कैसा था सुरक्षा का इंतजाम

संभल समेत पूरे राज्य में अदा की गई अलिवदा की नमाज, जानें कैसा था सुरक्षा का इंतजाम

Sambhal Alvida Namaz: देश भर में पाक महीने रजमान की आखिरी जुमे की नमाज यानी अलविदा की नमाज अदा की गई है. इस कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई है. इस दौरान कैसे था सुरक्षा का इंतजाम, जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

संभल समेत पूरे राज्य में अदा की गई अलिवदा की नमाज, जानें कैसा था सुरक्षा का इंतजाम

Sambhal Alvida Namaz: उत्तर प्रदेश के संभल समेत पूरे राज्य में अलविदा जुमे की नमाज पढ़ी गई है. इस दौरान तमाम शहरों में अलविदा की नमाज के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. संभल, अमरोहा, मेरठ, बरेली, लखनऊ और रायबरेली के संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात किए गए थे और सभी जगहों पर सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी हो रही थी. 

राज्य की राजधानी लखनऊ में पाक महीने की आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज अदा की गई है. यहां ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़ाई है. अलविदा की नमाज को देखते हुए शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया था. 64 हॉटस्पॉट भी चिह्नित किए गए थे. सभी जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात थी. नमाज के दौरान ड्रोन से निगरानी की जा रही थी. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने वालों पर कड़ी नजर थी.

जानें संभल का माहौल
वहीं, संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई जुमे की नमाज को लेकर खुद निगरानी कर रहे थे. उनका कहना था कि इसे लेकर सतर्कता बरती जा रही है. पीएसी और अन्य पुलिस बलों को सुरक्षा में लगाया गया है. सभी से पीस कमेटी की बैठक में अपील की जा चुकी है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाएं. सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानें अमरोहा में कैसा था सुरक्षा का इंतजाम
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित आनन्द ने था कि अलविदा की नमाज को पर्याप्त पुलिस बल को तैनात क‍िया गया है. सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है. पीस की कमेटी की मीटिंग की जा चुकी है. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से निगरानी हो रही है. आपत्तिजनक और भ्रामक सूचना फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी.

जामा मस्जिद अमरोहा के इमाम ने की लोगों से ये अपील
जामा मस्जिद अमरोहा में अरबिया जामा मस्जिद में मौलाना डॉ. सैय्यद मोहम्मद हाशिम अल-हाज सैय्यद जाकिर हुसैन काजमी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि अलविदा जुमा की नमाज 28 मार्च 2025 अदा करने के लिए तशरीफ लाने वाले हजरात पैदल ही जामा मस्जिद पहुंचने का एहतमाम करें. बाइक से आने वाले हजरात अब्दुल करीम खान इंटर कॉलेज वाले रास्ते से तशरीफ लायें. आम रास्तों पर नमाज अदा ना करें, अमन व अमान का माहौल कायम रखें.

मेरठ के SSP ने क्या कहा?
मेरठ के सीनियर पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने बताया कि अलविदा और ईद उल फितर को लेकर सभी संभ्रांत नागरिकों से बात की गई है. पुलिस के साथ दूसरे विभाग शामिल है. सबको बताया गया है. सभी को शासन के निर्देशों को बताया गया है. सभी ने आश्वासन दिया गया है कि निर्देशों का पालन किया जाएगा. इलाके के संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है. वहां अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है. पुलिस और आरएएफ का निरंतर फ्लैग मार्च हो रहा है. 

ड्रोन से रखी जा रही थी निगरानी
उन्होंने कहा कि ड्रोन सीसीटीवी के जरिए से भी देखा जा रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया से निगरानी हो रही है, जो भी संदिग्ध हैं. उन्हें चेतावनी भी दी जा रही है. अभी तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है. मेरा सभी से निवेदन है कि सभी लोग शांति और सौहार्द के साथ इस त्योहार को मनाएं जो भी दिशा निर्देश हो उसका पालन करें.

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
विपिन ताड़ा ने आगे कहा कि पुलिस प्रशासन आपके सहयोग के लिए है. कहीं कोई अफवाह फैलाता है तो फौरन पुलिस को अवगत कराएं. तुरंत पुलिस आपकी मदद करेगी. बरेली में भी पुलिस ने जुमा की नमाज को लेकर फ्लैग मार्च किया है. पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी कर रही है. पुलिस फोर्स लगातार हर गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए है.

रायबरेली में कैसे था सुरक्षा का इंतजाम
उधर, रायबरेली में सीओ ने बताया कि अलविदा की नमाज के लिए पुलिस पीएसी और अन्य फोर्स द्वारा जहां भी सेंसेटिव इलाका है वहां पर पेट्रोलिंग की गई है. पीस कमेटी की मीटिंग में हिंदू, मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत की गई है. शासन के निर्देशों को बताया गया है. जहां पर मस्जिद है वहां पर फोर्स लगाई गई है. पूर्व की तरह ही सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ी जाएगी. जो भी नमाज होगी, वह मस्जिदों में ही आयोजित होगी.

TAGS

Trending news