Yemen Houthis: यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका मार्च के महीने में 100 से ज्यादा हमले कर चुका है. लेकिन, मिलिटेंट्स ने पीछे न हटने की कसम खाई है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Yemen Houthis: एक अमेरिकी सिक्योरिटी ऑफिसर ने बुधवार को बताया कि पिछले महीने ईरान समर्थित मिलिशिया के खिलाफ एयर ऑपरेशन के नए फेज की शुरुआत के बाद से अमेरिका ने यमन के हूती कंट्रोल इलाके में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं.
अमेरिकी सेना 15 मार्च से हूतियों पर लगभग हर रोज हवाई हमले कर रही है, ताकि लाल सागर और अदन की खाड़ी में नागरिक जहाजों और सैन्य जहाजों के लिए उनके जरिए पैदा खतरे को खत्म किया जा सके. मार्च के बीच से अब तक अमेरिकी हमलों की तादाद के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में रक्षा अधिकारी ने कहा, "अमेरिका ने यमन के हूति-कंट्रोल हिस्सों में 100 से ज्यादा टारगेट्स को निशाना बनाया है."
नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया, "हमने कमांड और कंट्रोल फैसिलिटी, हथियार बनाने की जगहों और एडवांस वेपन स्टोरेज की जगह को तबाह कर दिया है. हमलों के बावजूद, हूति पीछे नहीं हटे हैं और लगातार अमेरिकी जहाजों और इजरायल दोनों के खिलाफ हमले जारी रखे हैं. हाल ही में जारी एक बयान में हूतियों के एक अधिकारी ने कहा था कि वह तब तक हमले नहीं रोकेंगे जब तक सीजफायर नहीं हो जाता है और गाजा के लोगों को खाना और दूसरी चीजें मुहैया नहीं हो जाती हैं.
जंग की शुरुआत से ही मिलिटेंट्स लगातार अमेरिकी और इजराइली जहाजों को निशाना बनाते आ रहे हैं. उनका कहना है कि वह गाजा के साथ खड़े हैं और जंग न खत्म होने तक ऐसे ही हमले करते रहेंगे. वहीं, गाजा में मौत का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच चुका है. बीजे रोज ही इजराइल की स्ट्राइक में 23 लोगों की जान गई है. मरने वालों में 8 बच्चे और 8 औरतें शामिल थीं.