Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3097803
Zee SalaamIndian Muslimरोडरेज बना मौत का कारण; अमरोहा में जज के पेशकार राशिद की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी अब भी फरार

रोडरेज बना मौत का कारण; अमरोहा में जज के पेशकार राशिद की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी अब भी फरार

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में जज के पेशकार की रोडरेज के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड में अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इसको लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है. पीड़ित परिवार ने SP को ज्ञापन देकर बड़ी मांग कर दी है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

रोडरेज बना मौत का कारण; अमरोहा में जज के पेशकार राशिद की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी अब भी फरार

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक जज के पेशकार 'राशिद' की बीते 11 जनवरी को कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है, जिसको लेकर बवाल खड़ा हो गया है. आक्रोशित परिवार वालों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर, सख्त सजा दिलाने की मांग की. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हत्याकांड अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में एक रोड-रेज के दौरान हुआ. मामूली कार टक्कर के बाद दबंगों ने जज के पेशकार राशिद की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर कलीम, शान, कसीम और नसीम सहित तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. 

वहीं, इस मामले में डिडौली कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी कलीम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था, जबकि आरोपी शान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके बावजूद कसीम, नसीम और तीन अज्ञात आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे पीड़ित परिवार और क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर लोग नाराज हैं. पीड़ित परिवार के लोगों ने अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शेष सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. साथ ही मांग की गई कि आरोपियों को कानून के कठोरतम दायरे में लाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता में कानून का भरोसा कायम रह सके.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news