Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2867451
Zee SalaamIndian MuslimAMU में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र; धरना दे रही छात्रा हुई बेहोश!

AMU में फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र; धरना दे रही छात्रा हुई बेहोश!

AMU Students Protest: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में भारी फीस इजाफे के खिलाफ छात्र-छात्राओं ने बाबे सैयद गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप है कि 36 फीसदी तक बढ़ी फीस गरीब छात्रों की पढ़ाई में बाधा बन रही है. एक छात्रा की तबीयत भी बिगड़ गई. जिसे देखर प्रशासन में हड़कंप मच गया.

 

AMU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन में बेहोश हुई छात्रा
AMU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन में बेहोश हुई छात्रा

Aligarh Muslim University Fee Hike: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में शामिल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में इन दिनों माहौल गर्म है. AMU प्रशासन ने इस साल कई कोर्सेज की फीस में इजाफा कर दिया है. फीस इजाफे के खिलाफ यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है. सोमवार (4 अगस्त) को यूनिवर्सिटी के सैकड़ों छात्रों ने बाबे सैयद गेट तक उग्र विरोध प्रदर्शन किया. 

AMU में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक एक छात्रा की तबियत बिगड़ गई. इसकी सूचना मिलते पीड़ित छात्रा को आनन फानन में अस्पताल में पहुंचा गया है. फिलहाल छात्रा की तबियत स्थिर बताई जा रही है. बाबे सैयद गेट पर किए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. 

प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि AMU प्रशासन ने ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और दूसरे कोर्सेज की फीस में 36 फीसदी तक की भारी इजाफा कर दिया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के छात्र-छात्राएं बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. कुछ कोर्स की फीस तो दोगुनी कर दी गई है, जिसे चुकाना कई छात्रों के लिए नामुमकिन होता जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

छात्रों ने सवाल उठाया कि क्या यह वही यूनिवर्सिटी है जिसकी नींव सर सैयद अहमद खान ने गरीब और पिछड़े तबके के छात्रों को तालीम देने के मकसद से रखी थी? क्या अब यह संस्था सिर्फ अमीरों के लिए रह गई है? प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने कहा कि सर सैयद अहमद खान तालीम तक सबकी पहुंच आसान बनाने के लिए इस यूनिवर्सिटी का कयाम किया था, हालांकि अब यहां उनके उसूलों के खिलाफ काम हो रहे हैं.

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यह फीस में इजाफा न सिर्फ फाइनेंशियली चैलेंजिंग है बल्कि यह तालीम हासिला करने के राइट्स का खिलाफवर्जी है. उन्होंने मांग की है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन तुरंत बढ़ाई गई फीस को वापस ले और गरीब छात्रों को राहत दे. मौके पर यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और छात्रों को समझाने की कोशिश की. हालांकि, छात्र फीस वापसी की मांग पर अड़े रहे और उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: बेटे के मुस्लिम कनेक्शन और रंग पर देवोलीना हुईं ट्रोल; अब साइबर पुलिस से मांगी मदद

 

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news