Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2754017
Zee SalaamIndian MuslimUP में 80 साल के बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, JSR के नारे लगवाए, पिटाई की और कहा, यहाँ से जाओ पाकिस्तान!

UP में 80 साल के बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, JSR के नारे लगवाए, पिटाई की और कहा, यहाँ से जाओ पाकिस्तान!

UP News: उत्तर प्रदेश के देवबंद इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 80 साल के मुस्लिम बुजुर्ग को दो नौजवानों ने नाम पूछने के बाद बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना कि जानकारी तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मुल्जिमों को हिरासत में ले लिया है. 

UP में 80 साल के बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, JSR के नारे लगवाए, पिटाई की और कहा, यहाँ से जाओ पाकिस्तान!

UP News: उत्तर प्रदेश से इंसानियत को रौंदने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 80 साल के मुस्लिम बुजुर्ग को दो नौजवानों ने बेरहमी से मारा है. उससे नाम पूछा, दाढ़ी खींची, जय श्री राम के नारे लगवाए और फिर पिटाई की. घटना दोपहर दो बजे की है, जब बुजुर्ग अपने खेत में पानी लगा रहे थे.

यह घटना उत्तर प्रदेश के देवबंद नगर के अमरपुर गांव का है, जहां एक 80 साल का बुजुर्ग इसराइल अपने खेतों में पानी लगा रहा था. तभी अचानक दो नौजवान वहां आ गए. दोनों नौजवानों ने पहले बुजुर्ग से उनका नाम पूछा था और मुस्लिम पाए जाने पर मारपीट शुरू कर दी. 

इसे भी पढ़ें: Bokaro Mob Lynching: झारखंड में भीड़ ने अब्दुल को बेरहमी से पीट-पीटकर की हत्या, Viral Video

Add Zee News as a Preferred Source

जान से मारने की कोशिश 

इसराइल ने इस मामले को लेकर पत्र लिखा है और साथ ही सख्त कार्रवाई कीकी मांग की है. जख्मी बुजुर्ग ने अपने खत में बताया कि उनके साथ मारपीट दोपहर के दो बजे हुई, जब वह अपने खेत में पानी लगा रहे थे. अचानक वहां दो नौजवान आए और पहले बुजुर्ग का नाम पूछा, इसके बाद उन्हें पीटना शुरू कर दिया. इसके साथ इसराइल ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उनसे कथित तौर पर धार्मिक नारे भी लगाए और फावड़ा उठाकर बुजुर्ग को मारने की कोशिश भी की.

मुल्जिमों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 
इसराइल की आवाज को सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग मौजूदा जगह पर पहुंच गए और बुजुर्ग की जान बचा ली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मुल्जिमों को हिरासत में ले लिया है.  कुछ समय बाद इसराइल भीम आर्मी के स्थानीय नेताओं के साथ थाने पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई का यकीन दिया है.

 मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

 

TAGS

Trending news