Asaduddin Owaisi News: बिहार विधानसभा इलेक्शन में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने पिछली बार का बदला इस बार के इलेक्शन में राजद से लिया है. जब उसके जीते 5 में चार विधायक को राजद ने अपने खेमे में कर लिया था. ऐसे में ओवैसी ने सीमांचल की 6 सीटों पर अपना प्रभाव बरकरार रखा है.
Trending Photos
)
Asaduddin Owaisi News: बिहार का इलेक्शन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा. 2010 के बाद एनडीए ने इतनी बड़ी जीत बिहार में दर्ज की है. वहीं, राजद और कांग्रेस की ऐसी हालत भी बिहार में लंबे समय बाद हुई है. बिहार में जनता ने वोटों की ऐसी सुनामी चलाई कि महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया. इस इलेक्शन में जहां मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच था.
वहीं, तीसरी ताकत के रूप में बिहार में उभरने की जी-जान से कोशिश करने वाले 'पीके' यानी प्रशांत किशोर की जनसुराज का सूपड़ा ही साफ होता नजर आया. लेकिन, जनसुराज ने इस चुनाव में जिसे सबसे ज्यादा दर्द दिया, वह राजद है, जिसके वोट बैंक में पीके की पार्टी ने सेंध लगाई है. दूसरी तरफ इस इलेक्शन में पीके से कम चर्चा में रहे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने चैन की सांस ली है.
ओवैसी ने 5 सीटों दर्ज की जीत
दरअसल, ओवैसी की पार्टी ने पिछली बार का बदला इस बार के इलेक्शन में राजद से लिया है. जब उसके जीते 5 में चार विधायक को राजद ने अपने खेमे में कर लिया था. ऐसे में ओवैसी ने सीमांचल की 6 सीटों पर अपना प्रभाव बरकरार रखा है और कुछ सीटों पर भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिससे साफ लग रहा है कि ओवैसी ने तेजस्वी की चॉकलेट छीन ली है. हुआ ये कि तमाम पुराने जख्मों को भुलाकर ओवैसी अपनी पार्टी को महागठबंधन में शामिल कराना चाहते थे और सिर्फ 6 सीटों की मांग कर रहे थे. लेकिन, तेजस्वी ने 6 सीट देने से भी इनकार कर दिया. आज हालत यह है कि सीमांचल की उन्हीं 6 सीटों 5 सीट जीत लिया है.
सीमांचल में ओवैसी का चला जादू
यहां सीमांचल में तेजस्वी को डबल झटका लगा है. यहां की 6 सीटों पर जहां ओवैसी की पार्टी लीड कर रही है, वहीं 18 सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार आगे हैं. मतलब महागठबंधन का रास्ता इन्हीं पार्टियों ने ब्लॉक कर रखा है. इसके साथ ही बिहार की रामगढ़ सीट पर हाथी अपने पांव तले सबको कुचलता नजर आ रहा है. इस सीट पर बसपा को बढ़त मिली हुई है यानी इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के लिए भी खुशखबरी मिलती दिख रही है. यहां बसपा ने राजद और भाजपा दोनों को पछाड़ रखा है.