)
Owaisi on Umar Nabi Video: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को आत्मधाती बम ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग जख्मी हैं. इस हमले के आरोपी आतंकवादी डॉ. उमर उन नबी ने हमले से पहले एक वीडियो जारी कर इसे इस्लाम से जोड़कर इसे जायज ठहराया था. वीडियो में उमर उन नबी आत्मघाती हमलों को 'शहादत' बताते दिखाई दे रहा हैं. उमर के वीडियो के वायरल होने के बाद से उसकी व्यापक आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में हैदराबाद से लोकसभा सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उमर जैसे सोच रखने वालों पर जमकर हमला किया. ओवैसी ने एक्स पर एक पोस्ट में ओवैसी ने जोर देकर कहा कि इस्लाम में सुसाइड 'हराम' है और निर्दोष लोगों की हत्या एक गंभीर पाप है.
सुसाइड इस्लाम में है हाराम
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "दिल्ली विस्फोटों के आरोपी उमर नबी का एक बिना तारीख वाला वीडियो है जिसमें वह आत्मघाती बम विस्फोट को 'शहादत' बताते हुए इसे गलत समझा गया है. आत्महत्या इस्लाम में हराम है और निर्दोष लोगों की हत्या एक गंभीर पाप है. इस तरह के कृत्य देश के कानून के भी खिलाफ हैं.
अमित शाह पर बोला हमला
इन्हें किसी भी तरह से गलत नहीं समझा गया है. यह आतंकवाद है और कुछ नहीं. इसके साथ ही असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि गृहमंत्री ने पार्लियामेंट में कहा था कि पिछले 6 महीने से कोई भी स्थानीय कश्मीरी आतंकवादी संगठन में शामिल नहीं हुआ है, तो फिर यह संगठन कहां से आया? इस संगठन को पता लगाने में विफलता के लिए कौन जिम्मेदार है?
क्या है पूरा मामला
10 नवंबर को शाम 7 बजे लाल किले के पास चलती हुई i20 कार में हुए आत्मघाती धमाके में 15 लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इसी मामले में दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया है. जांच में सामने आया कि जसीर ने ड्रोन में बदलाव, रॉकेट बनाने की कोशिश और तकनीकी सहायता देकर हमले की साज़िश में सक्रिय भूमिका निभाई. एनआईए के मुताबिक, जसीर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के काजीगुंड का रहने वाला है और उसने आरोपी उमर उन नबी के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी.