)
Asaduddin Owaisi Viral Video: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्तकी फिलहाल भारत के दौरे पर हैं और इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि भारत को तालिबान के साथ अच्छे रिश्ते मैंटेन करने चाहिए. हमने वहां काफी इनवेस्ट किया है.
असदुद्दीन ओवैसी का यह वीडियो 2016 का है, जिसमें वह पार्लियामेंट में खड़े होकर कह रहे हैं कि मैं भारतीय सरकार से एक गुजारिश करता हूं कि वह तालिबान के साथ एक डिप्लोमेटिक चैनल की स्थापना करें. वह मेरे इस प्रपोज़ल को कबूल करें. वहां हमने काफी इनवेस्ट किया है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो हम अपने पड़ोसी मुमालिक को मौका देंगे कि वह वहां की टेरटरी को एंटी नेशनल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल करें.
जिसके बाद अब ओवैसी ने एक दूसरा वीडियो जारी करते हुए अपनी कही इस पुरानी बात को याद दिलाया है. उन्होंने कहा कि मैंने पार्लियामेंट में कहा था तालिबान से बात करो. तो बीजेपी वालों ने इसका विरोध किया था. तो मैंने कहा था कि तालिबान आने वाला है, तुम तालिबान को नहीं हरा सकते हो. आज क्या हुआ? अमेरिका ने तालिबान के साथ एग्रीमेंट किया कि हम छोड़कर जाएंगे और तुम आकर बैठना गद्दी पर. मैंने 2016 में इस बात का जिक्र किया था.
— Razvi Sayyed Faizan (@RazviFaizan1) October 10, 2025
भारत ने अफगानिस्तान को तोहफे में वेल इक्विप्ड एंबुलेंस दी हैं. इसके साथ ही भारत ने ऐलान किया है कि वह अफगानिस्तान को एमआईआर और सीटी स्कैन मशीनों के साथ-साथ टीके और कैंसर की दवाइयां देगा. अफगानिस्तान इस वक्त मेडिकल सेक्टर में बुरे हालातों का सामना कर रहा है. ऐसे में उसकी ऐसी मदद काफी कारगर साबित होगी. अब भारत अफगानिस्तान के साथ बेहतर रिश्ते मैंटेन करने की कोशिश कर रहा है.