)
Owaisi on Illegal Immigrants: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने घुसपैठियों को लेकर बीजेपी पर ज़ोरदार हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि 'घुसपैठी' दिल्ली में बैठी है, जिसको बांग्लादेश की जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया, वह दिल्ली में बैठी है. इसके साथ ही ओवैसी ने एसआईआर की रिपोर्ट को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
असदुद्दीन ओवैसी ने ईस्ट चंपारण के ढाका में एक रैली को खिताब करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठी 'घुसपैठी' को निकालो मोदी जी. बिहार में कोई घुसपैठिया नहीं है, अगर है तो अमित शाह क्या कर रहे हैं? ओवैसी ने कहा कि अमित शाह कहते हैं कि भारत में घुसपैठिए हैं. चुनाव आयोग ने रिव्यू कराया, बिहार में केवल दो घुसपैठिए निकले.
ओवैसी ने आगे कहा कि अमित शाह और मोदी हम आपको कह रहे हैं कि 'घुसपैठी' दिल्ली में बैठी है. जिसको बांग्लादेश की जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया, उसे मोदी ने कहा कि आ मेरी बहन. उस 'घुसपैठी' को निकालो मोदी जी. बिहार में कोई घुसपैठिए नहीं है. अगर हैं तो अमित शाह क्या कर रहे हैं?
एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि आप गृह मंत्री हैं, बीएसएफ आपके पास है, सीमा की पूरी पुलिसफोर्स आपके पास है, इंटेलिजेंस आपके पास है, बिहार में 20 साल से नीतीश की सरकार है. इसके बावजूद भी तुम चूहे को नहीं पकड़ सके, तो शेर से क्यों पूछ रहे हो. ओवैसी ने आगे कहा,"हमसे पूछ रहे हैं, सुन लो अमित शाह, हम चूहों को शिकार नहीं करते हैं. अरे तुम गृह मंत्री हो, मैं थोड़ी हूं. नीतीश बाबू आपके मंत्री हैं 20 साल से उनको पूछ लेते.
गौरतलब है कि अगले महीने बिहार में असेंबली चुनाव हैं. ये चुनाव दो फेज में होंगे. पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को है और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को है और 14 नवंबर को काउंटिंग है.