Assam News: असम में पाकिस्तान हिमायती बयान देने पर धड़ल्ले से गिरफ्तारियां हो रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Assam News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान समर्थक' बयान देने के आरोप में असम पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नसीम उद्दीन लश्कर, आरिफ रहमान और अबुबिन मिराज उद्दीन एस.के के तौर पर हुई है. इनमें से लश्कर को कछार जिले से और रहमान व उद्दीन एस.के. को धुबरी जिले से हिरासत में लिया गया है.
अब तक 48 लोगों को पाकिस्तान समर्थक बयानों के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "अब तक देशद्रोही हरकतों के लिए 48 लोगों को गिरफ्तार किया गया है." उन्होंने का कि इन गिरफ्तार हुए लोगों में एक फेमस नाम AIUDF (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के विधायक अमीनुल इस्लाम का है.
अमीनुल इस्लाम, जो असम की धिंग विधानसभा सीट से विधायक हैं, उन्हें 1 मई को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में अमीनुल इस्लाम यह कहते सुने गए कि पहलगाम और पुलवामा हमले सरकार की साजिश का हिस्सा थे. उन्होंने कहा, "छह साल पहले पुलवामा में RDX ब्लास्ट हुआ था, जिसमें 42 जवान शहीद हुए थे. उस समय मैंने कहा था कि ये हमला केंद्र सरकार की साजिश थी ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव जीते जा सकें."
उन्होंने यह भी कहा था कि पहलगाम में सरकार कह रही है कि आतंकियों ने धर्म पूछकर सिर्फ हिंदुओं पर गोली चलाई और मुस्लिमों को छोड़ दिया. लेकिन पीड़ितों ने कहा कि आतंकियों ने बिना कुछ पूछे गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने दावा किया कि जो साजिश पुलवामा में हुई थी, वही पहलगाम में भी दोहराई गई है.
विवाद बढ़ता देख AIUDF चीफ बदरुद्दीन अजमल ने अमीनुल इस्लाम के बयान से खुद को अलग कर लिया है. उन्होंने कहा,"AIUDF सरकार के साथ है. आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता, और जो आतंक फैलाते हैं वे इस्लाम के खिलाफ हैं."