Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2705447
Zee SalaamIndian Muslimअतीक अहमद के बेटे अली अहमद की खास डिमांड, जेल प्रशासन ने दे दिया ये जवाब

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की खास डिमांड, जेल प्रशासन ने दे दिया ये जवाब

Uttar Pardesh News: अतीक अहमद के बेटे अली अहमद काफी लम्बे वक्त से जेल में बंद है. उनकी निगरानी के भी सीसीटीवी कैमरे के जरिए की जाती है. जेल में हाई सिक्योरिटी के बीच बोर होने के वजह से अली अहमद ने जेल प्रशासन से LED टीवी, कूलर, और किताबों की डिमांड की है.

  अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की खास डिमांड, जेल प्रशासन ने दे दिया ये जवाब

Uttar Pardesh News: अतीक अहमद के बेटे अली अहमद काफी लम्बे समय से जेल की सलाखों में बंद है. लम्बे समय से जेल में रहने के वजह से अब अली अहमद बोर हो गए हैं, जिसके वजह से उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने अपने जरूरत की चीजों की डिमांड कर दी है. 

अली अहमद ने पुलिस प्रशासन से जेल की बैरक में LED टीवी, कूलर, और किताबों की डिमांड की है. नैनी की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने वक्त बिताने के लिए प्रशासन के सामने डिमांड रखी है. जेल प्रशासन से जुड़े अफसरों के रोजाना निरीक्षण के दौरान अली अहमद ने यह मांग रखी है. 

अली अहमद की इस डिमांड पर फिल्हाल जेल प्रशासन ने इनकार कर दिया है. जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के मैनुअल के मुताबिक ही हर कैदी को सुविधाएं मिलेगी. जेल के मैनुअल में टीवी होने का कोई प्रावधान नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source

पेशी भी वीडियों के जरिए 
दरअसल अली अहमद पिछले साल से जेल में बंद है. उन्हें नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है. यहां तक की अली अहमद पर निगरानी भी सीसीटीवी कैमरे के द्वारा की जाती है. बिल्कुल तन्हाई में होने के वजह से वह बाहर की दुनिया से कट गए है. उन्हें दुनियाभर की कोई अपडेट नहीं मिल पा रहा है. अली की पेशी भी जेल के अंदर वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाती है. 

अली अहमद की डिमांड
आपको बता दें कि अली अहमद को उमेश पाल हत्याकांड की साजिश और कई मामलें के इल्जाम में हिरासत में रखा गया है. लम्बे समय से जेल में बिल्कुल तन्हाई में होने की वजह से अली अहमद ने जेल प्रशासन से टीवी, न्यूज पेग, किताबें, और ठंडे पानी की डिमांड की है.  

TAGS

Trending news