Indresh Kaushik threatened Muslims: बकरीद पर कथित गौरक्षकों ने गौवंश मिलने का दावा करते हुए मथुरा के बरसाना में जमकर हंगामा किया. घठना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं, हिंदू धर्मगुरु इंद्रेश कौशिक ने मुसलमानों को चेतावनी देते हुए उनके चेहरे से दाढ़ी उतारने की धमकी दी है.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News Today: पूरे देश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. हालांकि, कई जगहों पर गौवंश के नाम पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, समय रहते पुलिस की कार्रवाई से मामला शांत हो गया. बकरीद पर मथुरा में गोवर्धन-बरसाना रोड पर मौजूद एक ईदगाह के पास कथित गौवंश के अवशेष मिलने का दावा किया गया है. इसकी जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया.
सांप्रादियक तनान को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. मथुरा पुलिस ने 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, मामले की गहनता से जांच में जुटी है. दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष का कहना है कि इस मामले निष्पक्षता से जांच होने पर सच सामने आ जाएगा, उन्होंने कोई गलती नहीं की है. पुलिस के जरिये कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद मुसलमानों में डर और दहशत का माहौल है.
इस बीच कई हिंदू संगठनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है और समुदाय विशेष के खिलाफ हिंसक अभियान चलाने की धमकी दे रहे हैं. अयोध्या के कथित हिंदू धर्मगुरु इंद्रेश कौशिक के जरिये दिए गए एक बयान से देश के अमन पसंद लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. मीडिया से बातचीत में इंद्रेश कौशिश ने कहा कि अगर वे लगातार ऐसा करते रहे तो उनके सिर पर सफेद टोपी और उनके चेहरे से दाढ़ी उखाड़ने का काम करेंगे.
अपने विवादित बयान में हिंदू धर्मगुरु इंद्रेश कौशिक ने दावा कि "मथुरा में हमारी गायों को सड़कों पर काटा गया है. गाय के अवशेष बहाए गए और उनका खून जगह-जगह मिल रहा है. इंद्रेश कौशिक ने कहा कि यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक है. इसका जबरदस्त विरोध होगा यह तय है." देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय को धमकी देते हुए इंद्रेश कौशिक ने कहा, "अब इनके (मुसलमानों) के अंत होने का समय आ गया है. "
इंद्रेश कौशिक ने गंभीर आरोप लगाते हुए आगे कहा, "मुसमलानों की नमाज को सड़कों पर, ट्रेन में और रेल पटरियों पर होने से बंद कराया गया है. जब ये सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ पाएंगे तो हिंदुओं को दिखाने के लिए गाय को काटेंगे." कथित हिंदू धर्मगुरु ने कहा, "अगर वे गाय यानी हमारी मां को काटेंगे तो हमें युद्ध के लिए ललकार रहे हैं. तो हम भी तैयार हैं. अब इनके सिर पर सफेद टोपी नहीं होगी, इनकी लंबी दाढ़ी इनके चेहरे पर नहीं होगी. इसको भी हम उखाड़ने का काम करेंगे."
इंद्रेश कौशिक ने कहा कि एक बार गलती हुई है. अभी भी सुधर जाएं और अगर नहीं सुधरे तो युद्ध के लिए ललकारा है तो युद्ध करेंगे. अयोध्या के कथित हिंदू धर्म गुरु इंद्रेश कौशिक की धमकी के बाद मथुरा के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में दहशत फैल गई है.