)
Azamgarh: यूपी के आज़मगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बूढ़े शख्स की मॉब लिंचिंग करने की कोशिश की गई है, जिसपर आरोप है कि उसने धर्मांतरण कराने की कोशिश की और साथ ही खत्ना कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया. आरोपी शख्स की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह खतना कराने के फायदे गिनाता दिख रहा है.
आरोप है कि मौलाना सईद ने धर्मांतरण कराने की कोशिश की. हालांकि, वायरल वीडियो कुछ और बयां करता दिखता है. वीडियो में एक शख्स मौलाना से खत्ना के फायदे पूछता दिख रहा है और बाबा उसे उसके बारे में बता रहे हैं, जिसमें बीमारियों से निजात और मेडिकल लाभ की बात कही जा रही है.
साफ तौर पर दिख रहा है कि वीडियो बना रहा युवक जान बूझकर धर्म परिवर्तन की बात कर रहा है और मौलाना से कह रहा है कि इस्लाम में आने के लिए खतना जरूरी होती है और साथ ही धर्म बदलने की भी बात कह रहा है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है जो शख्स मौलाना से बात करता दिख रहा है, वह वही शख्स है जो मौलाना का भीड़ के बीच हाथ पकड़े खड़ा और धमका रहा है. मौलाना के सहारे वह एक धर्म को साधता दिख रहा है. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि मौलाना को फंसाने की साज़िश की जा रही है.


मान भी लिया जाए कि मौलाना ने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है तो क्या इसकी सज़ा भीड़ के जरिए मारे जाना है. यह ये काम पुलिस का है कि जो मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवई करे.
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि पुलिस मौलाना को बचाने की कोशिश कर रही है और भीड़ लिंचिंग करने पर उतारू है. दो लोगों ने मौलाना को कपड़े उतारकर जमीन में बैठाया हुआ है और साफ तौर पर धमकी देते नजर आ रहे हैं.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है. लोग इल्जाम लगा रहे है कि ये मौलाना बलरामपुर के मौलाना छांगुर बाबा गैंग का मेंबर है.h पुलिस अभियुक्त सईद से पूछताछ की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.