Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2718970
Zee SalaamIndian MuslimMaharshtra: आजमगढ़ के फरहत शेख की भिवंडी में सिर धड़ से अलग कर हत्या; इस बात की आशंका!

Maharshtra: आजमगढ़ के फरहत शेख की भिवंडी में सिर धड़ से अलग कर हत्या; इस बात की आशंका!

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भिवंडी के जंगलों से एक मुस्लिम शख्स का शव बरामद किया गया है. पुलिस की जानकारी के मुताबिक शख्स का सिर उसके शरीर से अलग पाया गया है. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और मुल्जिमों की तलाश कर रही है. जाने क्या हैं पूरा मामला....

Maharshtra: आजमगढ़ के फरहत शेख की भिवंडी में सिर धड़ से अलग कर हत्या; इस बात की आशंका!

Maharashtra News: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने डेड बॉडी भिवंडी के कारीवली गांव जंगल से बरामद किया है, जिसका सिर शरीर से अलग था.

जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम फरहत अखलाक है, जिसकी उम्र 54 साल की है. फरहत उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाले था. कुछ सालों से वह महाराष्ट्र के भिवंडी गांव में अपने परिवार के साथ रह रहा था और हाल ही में गोदरेज की हाउसिंग सोसायटी में सिफ्ट हुआ था. फरहत ने 11 अप्रैल को अपने घर में पार्टी रखी थी, जिसमें उसके परिवार के तमाम लोग शामिल हुए थे. पार्टी के अगले दिन फरहस कैटरर्स के समान वापस करने के लिए घर से निकले थे और तभी से लापता थे. 

सीसीटीवी फुटेज से पहचान
घर वापस न लौटने के बाद परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो उनको फरहस को स्कूटर करौली गांव के श्मशान के पास मिला. जानकारी के मुताबिक परिवार वालों को एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें फरहत के पीछे पीले रंग की शर्ट पहने एक संदिग्ध शख्स  दिखाई दिया, जो हर कैमरे में अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

फिरौत की रकम 3 लाख तक
परिजनों ने बताया कि खोजबीन शुरू करने के कुछ घंटे बाद फरहत का सिम ऑन हुआ था, लेकिन किसी दूसरे डिवाइस में एक्टिव हुआ.  जिसके बाद फरहत के नंबर से परिवार वालों को पहले एक्सीडेंट होने की झूठी खबर दी गई और बाद में फिरौती की 80 हजार से 3 लाख तक की रकम मांगी गई थी. 

जंगल में मिला शव 
परिवार वालों ने शांति नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने जांच को तेज करते हुए मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया. लोकेशन पुणे के चिंचवड़ इलाके की निकली, लेकिन ब्लैकमेलर बार-बार जगह बदलता रहा, जिससे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका. कई दिन की सघन तलाशी के बाद 16 अप्रैल को फरहत अखलाक शेख का सिर विहीन शव भिवंडी के करौली गांव के घने जंगलों से बरामद हुआ. पुलिस अब इस निर्मम हत्या के पीछे के कारणों और मुल्जिमों की तलाश में जुट गई है

TAGS

Trending news