Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2996186

UP: मुस्लिम महिला ने CM योगी से क्यों की भैंस की डिमांड? वजह जानकर हो जाएंगे दंग

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भैंस की मांग की है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

UP: मुस्लिम महिला ने CM योगी से क्यों की भैंस की डिमांड? वजह जानकर हो जाएंगे दंग

Banda News: उत्तर प्रदेश एक मुस्लिम महिला ने सीएम पोर्टल पर एक ऑनलाइन एप्लिकेशन भेजा है और सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद में भैंस की डिमांड कर दी है. मुस्लिम महिला ने सीएम योगी पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि सीएम योगी हर गरीब की सुनते हैं, इसलिए वह मेरी गुहार भी सुनेंगे और उसे पूरा भी करेंगे.यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

दरअसल, यह मुस्लिम महिला बांदा जिले की नरैनी तहसील के पास, जवारापुर की रहने वाली है. वह तकदीरन अली हुसैन की बीवी है और उसके चार बच्चे हैं. उसके पास दो भैंसें थीं, लेकिन किसी कारणवश दोनों मर गईं. इससे वह बहुत दुखी थी. वह अपने बच्चों को खिलाने के लिए इन भैंसों के दूध का इस्तेमाल करती थी. उसने बताया कि उसने दो भैंसें खरीदने के लिए कुछ गांव वालों से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे.

महिला ने क्या कहा?
महिला का कहना है कि भैंस की मौत के बाद उसके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है, एक ऐसा संकट जिसका समाधान हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं. इसलिए उसने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है और एक भैंस की मांग की है. उसका कहना है कि भैंस का दूध बेचकर वह अपने बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण का खर्च उठा सकेगी. गांव वालों का यह भी कहना है कि महिला बहुत गरीब है.

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम ने की थी इस पोर्टल की शुरुआत
गौरतलब है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नागरिकों की शिकायतों को आसान और तेज तरीके से सुनने के लिए सीएम पोर्टल की शुरुआत की. अब राज्य के लोग अपने शिकायत, सुझाव या समस्याओं को सीधे सीएम कार्ययाल तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भेज सकते हैं. 

TAGS

Trending news